सुरेन्द्र कोली को फांसी देने के लिए तैयार जल्लाद पवन की कहानी
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला)नोएडा के निठारी कांड के अभियुक्त सुरेंद्र कोली को फांसी देने के लिए जल्लाद पवन कुमार तैयार है। वह अपने बुजुर्गों से फांसी देने की कला के बारे में पूछता रहा है। उसका यह पुश्तैनी पेशा है। इस फांसी को सही तरह से अंजाम देने के लिए प्रदेश का पुलिस महकमा सारी व्यवस्था कर रहा है। कोली को मेरठ जेल में फांसी दी जानी है।

चार पीढ़ियों से जल्लाद-
मेरठ के वरिष्ठ पत्रकार विजय प्रकाश ने बताया कि पवन कुमार के पिता मम्मू और दादा कल्लू भी जल्लाद थे। पवन का परिवार चार पीढ़ियों से जल्लाद का काम कर रहा है। दादा कल्लू जल्लाद ने1981 में रंगा और बिल्ला को फांसी दी थी। इंदिरा गांधी के हत्यारे सतवंत सिंह और केहर सिंह को भी कल्लू जल्लाद ने ही फांसी का फंदा पहनाया था। उसके दादा कल्लू ने राजधानी के सत्तर के दशक में हुए गीता-संजय चोपड़ा के हत्यारों को फांसी दी थी।
40 साल के बाद फांसी-
जानकारों ने बताया कि जब कोली को मेरठ जेल में फांसी दी जाएगी तो करीब 40 साल के बाद इधर फिर किसी को फांसी पर लटकाया जाएगा। यहां की जेल में फांसी पर लटकने वाला कोली 18वां अपराधी होगा।
मेरठ जेल में आजादी के बाद 1951 में पहली फांसी दी गई थी। नैनीताल के काशीपुरा निवासी रूपकिशोर को यह फांसी दी गई थी। मेरठ जेल में आखिरी फांसी साल 1975 में कर्मसिंह निवासी मुजफ्फरनगर को दी गई थी।
पवन तैयार है-
पवन कुमार से कल यानी गुरुवार को मेरठ के आला अफसरों ने जेल में बात की। जल्लाद पवन ने फांसीघर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कुछ खामियां दिखीं। जैसे कि फांसी देने वाले प्लैटफॉर्म की थोड़ी मरम्मत की जाएगी क्योंकि उसका एक हिस्सा कमजोर हो चुका है। फंदे वाली रस्सी की भी तलाश कराई गई।
-
ईरान-इजराइल युद्ध के कारण रद्द होगा IPL 2026? जंग के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला -
'वो गुस्से में था और मैंने माफ़ी मांगी, टी20 विश्व कप के बाद सूर्यकुमार यादव का सनसनीखेज खुलासा -
अगर वो गाना न होता तो हार जाता भारत? T20 World Cup जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार ने किया चौंकाने वाला खुलासा! -
LPG Price Today: एलपीजी को लेकर 3 दिन में सरकार ने लिए 7 बड़े फैसले, कहां पहुंचा गैस सिलेंडर का दाम? -
'PM Modi मेरी बात माने, तुरंत तैयारी शुरू करें नहीं तो...' राहुल गांधी ने क्यों दी चेतावनी? -
संजना गणेशन की 1 दिन की कमाई बुमराह के मैच फीस पर भारी? अमाउंट जान उड़ जाएंगे होश -
Saayoni Ghosh: 'तू लाख बेवफा है ', कौन हैं सयानी घोष जिनकी स्पीच ने इंटरनेट पर काटा गदर? -
'मुसलमानों से ज्यादा तो हिंदू मर्द ही', बॉलीवुड की फेमस मुस्लिम एक्ट्रेस का बड़ा बयान, धर्म पर ये क्या कहा? -
LPG Shortage: 'Rush Booking ना करें', एलपीजी संकट के बीच सरकार का बड़ा बयान, जानें फिर कैसे होगी गैस बुक? -
जीत के जश्न में हार्दिक पांड्या ने की बड़ी गलती, पुलिस में शिकायत दर्ज, गर्लफ्रेंड के कारण फंसे क्रिकेटर? -
Silver Rate Today: ईरान जंग के बीच चांदी में बड़ी गिरावट! ₹4000 तक सस्ती, जानिए 100 ग्राम का ताजा भाव -
DM Shruti Sharma कौन हैं? ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती जैसा IAS बनने का पकड़ा Shikha Gautam का झूठ, यूं खुली पोल












Click it and Unblock the Notifications