...तो इस वजह से बोल्ड-रोमांटिक सीन नहीं करती पवित्रा पुनिया, बोलीं- 'हरियाणा से हूं, डर जाती हूं'

मुंबई। अभिनेत्री और बिग बॉस 14 की प्रतिभारी रहीं पवित्रा पुनिया इन दिनों एक्टर एजाज खान के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। बिग बॉस 14 में एजाज खान और पवित्रा पुनिया के बीच आई नजदीकियां प्यार में बदल चुकी है। दोनों ने नेशनल टीवी पर एक दूसरे से अपने प्यार का इजहार किया था। पवित्रा पुनिया ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है जिसमें उन्होंने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी कई अनसुनी बातें बताई।

बोल्ड सीन के लिए दो वेब सीरीज को किया मना

बोल्ड सीन के लिए दो वेब सीरीज को किया मना

सोशल मीडिया कभी बोल्ड तस्वीरों को लेकर चर्चा में रहीं पवित्रा पुनिया ने कहा कि वह कैमरे के सामने इंटिमेट सीन करने में सहज नहीं हैं। अभिनेत्री पवित्रा पुनिया का कहना है कि वह कैमरे के सामने अंतरंग सीन की शूटिंग करने में सहज नहीं हैं, उन्हें इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि इस वजह से काम नहीं मिलेगा। पवित्रा पुनिया कहती हैं, 'मुझे रोमांटिक सीन या बहुत ज्यादा अंग प्रदर्शन करना और इंटिमेट शूट पसंद नहीं है। यही कारण है कि मैंने हाल ही में दो वेब सीरीज का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया।'

'हरियाणा से आती हूं...'

'हरियाणा से आती हूं...'

इस फैसले की वजह के बारे में बताता हुए पवित्रा ने कहा, 'कैमरे के सामने बोल्ड और रोमांटिक सीन देने वाले कलाकारों के लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है। लेकिन मेरे लिए कैमरे के सामने अंतरंग सीन करना कोई आम बात नहीं है। देखने में अच्छा लगता है लेकिन मैं हमेशा से ये सोचती थी कि हिम्मत चाहिए ऐसे सीन्स करने के लिए। ऐसा कुछ करने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए।' उन्होंने कहा, 'हरियाणा से हूं...दिल कैमरे के सामने इतना खुलने की इजाजत नहीं देता। डर जाती हूं।'

एक दिन जरूर करूंगी ऐसे सीन

एक दिन जरूर करूंगी ऐसे सीन

बता दें कि पवित्रा पुनिया, 'प्रीत', नागिन 3' 'लव यू जिन्दगी', 'ये है मोहब्बतें' और 'सवारे सबके सपने' जैसे कई मशहूर टीवी शोज में काम कर चुकी हैं। पवित्रा पुनिया ने कहा कि मैंने ऐसे भी दिन देखे हैं जब अपने इस डर को दूर करने के लिए कड़ी मेहनत की लेकिन दुर्भाग्य से वह इसमें सफल नहीं हो सकीं। पवित्रा ने कहा, 'मुझमें अभी भी उस कॉन्फिडेंस की कमी है। मेरा मानना ​​है कि परिवर्तन हमेशा अच्छा होता है, और आशा है कि एक दिन होगा जब मैं इस झिझक और डर को दूर करने में सक्षम हो जाऊंगी।'

एजाज -पवित्रा बिना शादी के रहेंगे साथ!

एजाज -पवित्रा बिना शादी के रहेंगे साथ!

आपको बता दें कि बिग बॉस से बाहर आने के बाद ये रोमांटिक कपल इन दिनों हर जगह एक-दूसरे की बाहों में बाहें डाले दिखता है। अब खबर आ रही है कि वे जल्द ही शादी से पहले एक घर में शिफ्ट होने वाले हैं। दोनों ने लिव-इन में रहने का फैसला कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक एजाज और पवित्रा अपने रिश्ते को और वक्त देना चाहते हैं और शादी से पहले एक दूसरे को अच्छे से समझना चाहते हैं। इसलिए दोनों अब लिव इन में रहना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 14: पारस ने पवित्रा के रिश्ते पर ली चुटकी, कहा- मैं एजाज खान के लिए भगवान से प्रार्थना करता हूं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+