Video: सातवें आसमान पर चढ़ा पवित्रा पुनिया का पारा, कमेंट में अपशब्द लिखने वालों को सुनाई खरी-खोटी

मुंबई, अप्रैल 15। बिग बॉस फेम अभिनेत्री पवित्रा पुनिया का पारा इन दिनों सातवें आसमान पर है। इसकी वजह सोशल मीडिया पर उन्हें मिलने वाले आपत्ति जनक और अपशब्द वाले कमेंट हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर कर ट्विटर पर अपशब्द लोगों पर जमकर अपना गुस्सा निकाला। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री पवित्रा काफी गुस्से में नजर आ रही हैं। वह कहती है कि क्या हम ट्विटर पर तुम्हारी गालियां सुनने के लिए बैठे हैं।

गाली देने वालों पर भड़कीं पवित्रा पुनिया

गाली देने वालों पर भड़कीं पवित्रा पुनिया

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वालीं एक्ट्रेस और बिग बॉस 14 की पूर्व कंटेस्टेंट पवित्रा पुनिया को अक्सर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। कमेंट बॉक्स में आने वाले आपत्ति जनक संदेशों से अब पवित्रा पुनिया का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। इंस्टाग्राम पर उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है जो काफी वायरल हो रहा है। इसके कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, 'सिरियसली...कोई भी आता है गालियां देकर निकल लेता है, मतलब क्या ..... हम TWITTER पर तुम्हारी गालियां सुनने के लिए हैं।'

'तुम्हारी गालियां सुनने के लिए बैठे हैं?'

'तुम्हारी गालियां सुनने के लिए बैठे हैं?'

वीडियो में पवित्रा पुनिया को कहते सुना जा सकता है, 'नहीं मतलब हमारी लाइफ में या किसी की भी लाइफ में क्या चल रहा है, क्या नहीं चल रहा है। कौन किस तकलीफ से गुजर रहा है, लोगों को क्या परेशानी हो सकती है। कुछ किसी से, मतलब कोई फर्क ही नहीं पड़ता यार...आओ सीधे गालियां देनी शुरू कर दो, मतलब सिरियसली...हम ट्विटर पर तुम्हारी गालियां सुनने के लिए बैठे हुए हैं?'

फैंस ने दिया ये रिएक्शन

फैंस ने दिया ये रिएक्शन

सोशल मीडिया पर अब पवित्रा का यह वीडियो चर्चा का विषय बन गया है, कई यूजर्स ने एक्ट्रेस को सपोर्ट करते हुए अपशब्द कमेंट करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तक की सलाह दे दी। पवित्रा के फैंस उनके इस वीडियो को आगे भी शेयर कर रहे हैं। एक्ट्रेस का गरम मिजाज सभी को पसंद आ रहा है, हालांकि वीडियो पर उनके ब्वॉयफ्रेंड और एक्टर एजाज खान की कोई प्रतिक्रिया नहीं दिखाई दी है। मालूम हो कि पवित्र को एजाज ने नेशनल टीवी पर शादी के लिए प्रपोज किया था।

यह भी पढ़ें: ...तो इस वजह से बोल्ड-रोमांटिक सीन नहीं करती पवित्रा पुनिया, बोलीं- 'हरियाणा से हूं, डर जाती हूं'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+