तेजप्रताप को सताई घर की याद, पहुंचे लिट्टी-चोखा खाने
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव इन दिनों पटना में हैं, लेकिन घरवालों से नाराजगी के चक्कर में वो घर नहीं जा रहे हैं। पिछले चार दिनों से तेजप्रताप पटना में होते हुए भी होटल में रह रहे हैं।
Recommended Video


पटना। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव इन दिनों पटना में हैं, लेकिन घरवालों से नाराजगी के चक्कर में वो घर नहीं जा रहे हैं। पिछले चार दिनों से तेजप्रताप पटना में होते हुए भी होटल में रह रहे हैं। वैसे अब लगता है कि तेजप्रताप को वाकई अपने घर की याद आ गई है, तभी तो वो लिट्टी-चोखा खाने पहुंचे। होटल का खाना खाकर परेशान तेजप्रताप ने अभिनंदन यादव के घर जाकर लिट्टी-चोखा खाया।

दोस्त के घर जाकर खाया लिट्टी-चोखा
तेजप्रताप अभिनंदन यादव के खगौल स्थित घर पहुंचे और लिट्टी-चोखा खाया। उन्होंने शुक्रवार को बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र में हिस्सा लिया।विधानसभा के अंदर तेजप्रताप ने बिहार की नीतीश सरकार पर तो हमला बोला, लेकिन उनके अंदाज काफी बदले-बदले से नजर आए।

ऐश्वर्या से तलाक की जिद पर अड़े तेजप्रताप
मीडिया से बात करते हुए तेजप्रताप ने कहा, 'इन दिनों बिहार राज्य में बवाल मचा हुआ है। हमारी पार्टी के लोग जनता और उनसे जुड़े मुद्दों को उठा रहे हैं। बिहार सरकार की जो खामियां हैं, हमारी पार्टी उन्हें भी उजागर कर रही है।' गौरतलब है कि तेजप्रताप यादव अभी भी अपनी पत्नी से तलाक लेने की जिद पर अड़े हुए हैं।

क्या बहन मीसा की बात सुनेंगे तेजप्रताप?
तेजप्रताप और ऐश्वर्या के तलाक को लेकर पूरे परिवार की एक ही राय है कि ये शादी नहीं टूटनी चाहिए। तेजप्रताप की जिद को देखते हुए अब उनकी बड़ी बहन मीसा भारती ने उन्हें समझाने की जिम्मेदारी उठाई है। बताया जा रहा है कि तेजप्रताप यादव परिवार में सबसे ज्यादा अगर किसी की बात मानते हैं तो वो मीसा ही हैं।












Click it and Unblock the Notifications