पटना-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन हादसा: जख्मी यात्रियों को बीमा की राशि अलग से मिलेगी
टना-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन में अब तक 96 लोगों के मारे जाने की खबर है और अभी भी 100 से ज्यादा लोग घायल हैं।
कानपुर। पटना-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन में अब तक 96 लोगों के मारे जाने की खबर है और अभी भी 100 से ज्यादा लोग घायल हैं।
ऐसे में सरकार की ओर से मृतक के परिजनों को 12.5 लाख रुपये और गंभीर रूप से जख्मी यात्रियों को 2 लाख रुपये मिलेंगे। इसके अलावा जिन लोगों ने रेल टिकट आरक्षण के दौरान बीमा का विकल्प चुना था उन्हें भी बीमा की राशि अलग से मिलेगी।
आपको बता दें कि घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। एनडीआरएफ की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कानपुर के पुखरायां स्टेशन के पास रविवार सुबह हुई रेल दुर्घटना में यात्रियों के मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त करते हुये मृतकों के आश्रितों को 5-5 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों के लिए 50-50 हजार रुपये और मामूली रूप से घायलों के लिए 25-25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
यह आर्थिक सहायता रेलवे विभाग द्वारा दी जाने वाली सहायता के अतिरिक्त होगी।













Click it and Unblock the Notifications