पटना-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन हादसा: एक बच्ची के हो गए दो हिस्से-चश्मदीद
पटना-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन हादसे में मरने वालों की संख्या 91 हुुई और सैकड़ों लोग अभी भी गंंभीर रूप से घायल हैं।
नई दिल्ली। पटना-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन में अब तक 91 लोगों के मारे जाने की खबर है, काफी लोग गंभीर रूप से घायल हैं तो वहीं जो लोग बच गए हैं वो ऊपर वाले का शुक्रिया अदा करते थक नहीं रहे हैं।

चश्मदीदों ने जो मंजर बयां किया है उसे सुनकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। ऐसी ही एक कहानी दो साल की मासूम बच्ची गुड़िया की है जो कि अपने मां-बाप के साथ उज्जैन जा रही थी। रास्ते भर उस मासूम बच्ची की मोहक अठखेलियों ने डिब्बे में बैठे सारे यात्रियों का मन मोह लिया था लेकिन उस मासूम को क्या खबर थी कि ये सफर ही उसकी जिंदगी का अंतिम सफर बन जाएगा।
इस हादसे की शिकार बच्ची आज दो टुकड़ों में बंट गई है और उसके शरीर की हालत आज एकदम भयावह हो चुकी है। चश्मदीद ने कहा कि मौत का ऐसा मंजर उसने इससे पहले कभी नहीं देखा था और वो ऊपर वाले से यही दुआ करता है कि ऐसी चीज किसी को भी देखनी ना पड़े।












Click it and Unblock the Notifications