सूरत में पाटीदारों का हंगामा, दो बसों में लगाई आग, पुलिस ने किया लाठी चार्ज
बीजेपी युवा मोर्चा के विजय टंकर सम्मेलन के विरोध में प्रदर्शन कर रहे पाटीदार युवकों पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा।
नई दिल्ली। सूरत में पाटीदारों ने जमकर उत्पात मचाया। पहले तो भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के सूरत कार्यक्रम के खिलाफ पाटीदार युवाओं ने प्रदर्शन किया फिर दो बसों में आग लगा दी। पुलिस प्रशासन मामले पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है।

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के सूरत कार्यक्रम के खिलाफ पाटीदार युवाओं ने प्रदर्शन किया। पाटीदारों के विरोध प्रदर्शन और हंगामे के दौरान पुलिस ने 10 पाटीदार प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया। बीजेपी युवा मोर्चा के विजय टंकर सम्मेलन के विरोध में प्रदर्शन कर रहे पाटीदार युवकों पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा।
Patidar youths protest against Vijay Tankar Sammelan by Bharatiya Janata Yuva Morcha in Surat,set bus on fire.Police lathicharged protesters pic.twitter.com/pHdDIKaJTw
— ANI (@ANI) September 12, 2017
इसके बाद पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल ने एक ट्वीट कर कहा कि सूरत में पाटीदार युवाओं को तुरंत छोड़ा जाए, वर्ना क्रांति का रास्ता अपनाया जाएगा। जिसके बाद पाटीदारों ने बसों में आग लगा दी। आपको बता दें कि इसी साल के अंत में गुजरात में विधानसभा चुनाव होने हैं।












Click it and Unblock the Notifications