7 दिनों की रिमांड पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, अतीक अहमद समेत कई मामलों पर NIA करेगी पूछताछ
पटियाला कोर्ट ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को 7 दिनों की रिमांड पर भेज दिया है, जिसमें NIA कई मामलों में पूछताछ करेगी।

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने पेशी के दौरान गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को 7 दिनों की एनआईए की रिमांड पर भेज दिया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कोर्ट से 7 दिनों की रिमांड की मांग की थी, जिसको मंजूरी देते हुए कोर्ट ने तय दिनों में सबूत जमा करने की बात कही हैं।
एनआईए के विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक ने एनआईए और बचाव पक्ष के वकीलों की दलीलों को सुनने के बाद गैंगस्टर बिश्नोई को सात दिनों की रिमांड पर भेज दिया। इन 7 दिनों में जांच एजेंसी बिश्नोई से तमाम मामलों के जवाब लेगी।
इसके साथ ही अदालत ने लॉरेंस बिश्नोई की सुरक्षा के लिए भी निर्देश जारी करते हुए कहा कि उसकी कई बदमाशों से आपसी रंजिश हैं। बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई पर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का भी आरोप है। इसके साथ ही खालिस्तानी समर्थक संगठनों से जुड़े टेरर फंडिंग मामले में भी एनआईए पूछताछ करेगी।
इसके साथ ही अतीक अहमद और अशरफ की हत्याकांड के तार भी लॉरेंस बिश्नोई से जुड़ते नजर आ रहे हैं। जिसके बाद एनआईए इस मामले को लेकर भी बिश्नोई से सवाल करेगी। क्योकि केंद्रीय जांच एजेंसी से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में भी प्रतिबंधित जिगाना पिस्टल का ही इस्तेमाल किया गया, जिसे ज्यादातर लॉरेंस बिश्नोई गैंग करता आया है।
ये भी पढ़ें: Prayagraj: अतीक के वकील की गली में फेंका गया देसी बम, दहशत फैलाने की हुई साजिश












Click it and Unblock the Notifications