पठानकोट आतंकी हमला: SP सलविंदर सिंह के घर सहित 6 जगहों पर NIA ने की छापेमारी
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमले के बाद शक के घेरे में आए गुरदासपुर के तत्कालीन एसपी सलविंदर सिंह और उनके सहयोगी के कई ठिकानों पर एनआईए ने छापेमारी की है। सलविंदर के कुक मदन गोपाल और दोस्त राजेश वर्मा के घरों पर भी छापे मारे गए हैं। SP सलविंदर सिंह की गाड़ी से मिला संदिग्ध वायरलेस, डाटा डिलीट

माना जा रहा है कि एनआईए को कुछ सेन्सेटिव इन्फॉर्मेशन भी हाथ लगी है। हालांकि जांच टीम इस बारे में कुछ भी शेयर करने से बच रही है। उल्लेखनीय है कि सलविंदर को कथित तौर पर आतंकियों ने एयरबेस अटैक से पहले किडनैप किया था। उसके साथ एक दोस्त और कुक था। सलविंदर ने जो बयान दिया उसके बाद कुछ सवाल उठे और इसके बाद उस पर शक गहरा गया। इसके बाद से NIA उनसे पूछताछ कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications