पठानकोट आतंकी हमला: SP सलविंदर सिंह की गाड़ी से मिला संदिग्ध वायरलेस, डाटा डिलीट
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमले के बाद शक के राडार पर आए गुरदासपुर के तत्कालीन एसपी सलविंदर सिंह की गाड़ी से चीन निर्मित वायरलेस सेट मिला है। पूरे मामले की जांच कर रही नेशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने यह बरामदगी की है। शुरुआती जांच में पाया गया है कि इस वायरलेस सेट का सारा डाटा मिटा दिया गया है।

सबसे बड़ा सवाल ये उठता है कि ये सेट अब एसपी की गाड़ी में क्यूं मिला जबकि पहले ही एनआईए ने उनकी गाड़ी की सघन तलाशी ली थी और कुछ बरामद नहीं हुआ था। उल्लेखनीय है कि आतंकवादियों ने 1 जनवरी की रात एसपी सलविंदर सिंह की गाड़ी का इस्तेमाल पठानकोट एयरबेस तक पहुंचने के लिए किया था।












Click it and Unblock the Notifications