पठानकोट आतंकी हमला: पाकिस्तानी ब्रान्ड 'Epcot' के जूते पहने थे आतंकी

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमले के बाद जांच एजेंसियों को जो कुछ भी सबूत मिले हैं वो सीधे इस हमले में पाकिस्तान का हाथ होने की तरफ इशारा कर रहे हैं। इसी क्रम में एक और ताजा सबूत मिला है। जी हां मारे गए 6 आतंकियों में से एक ने पाकिस्तानी ब्रांड एपकॉट (Epcot) का जूता पहना हुआ है। यह ब्रांड पाकिस्तान में खासा प्रचलित है।

Pathankot terror attack
इतना ही नहीं आतंकियों के पास से जो हथियार बरामद हुए हैं वो भी मेड इन पाकिस्तान हैं। आतंकियों के पास से जो बैटरी मिली है वो भी पाकिस्तान की बनी हुई है। हर आतंकवादी के पास कम से कम 20 से 25 किलो बारूद था। ये आतंकवादी पूरी तरह से प्रशिक्षित थे।

अजीत डोभाल ने पाकिस्तान को सौंपा सबूत

अजीत डोभाल पाकिस्तान के एनएसए नसीर खान जंजुआ से लगातार कांटेक्ट में हैं। उन्होंने एयरबेस पर हमले में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का हाथ होने, टेररिस्ट्स के कॉल रिकॉर्ड्स, पाकिस्तानी नंबर, जिन पर बात हुई और आतंकियों के बॉर्डर क्रॉस कर आने के सबूत सौंपे हैं। पाकिस्तान विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि हम आतंकवाद को खत्म करने के लिए कमिटेड हैं। भारत सरकार से टच में हैं। उनसे मिली लीड्स पर काम कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+