एक बार विफल होने के बाद पतंजलि का किंभो ऐप फिर लॉन्चिंग को तैयार, वॉट्सऐप को देगा टक्कर
नई दिल्ली। एक बार फेल होने के बाद अब एक बार फिर पतंजलि का किंभो ऐप (Kimbho App) वॉट्सऐप को टक्कर देने के लिए तैयार है। चैट ऐप किंभो नए और अडवांस फीचर्स के साथ 27 अगस्त से गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होगा। पतंजलि के को-फाउंडर आचार्य बालकृष्ण ने बुधवार अपने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। इसी साल मई में पतंजलि ने किंभो लॉन्च किया था, लेकिन तकनीकी खराबी की वजह से गूगल प्ले स्टोर से हटा लिया गया।

पतंजलि के को-फाउंडर आचार्य बालकृष्ण ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'उनके सुधार के साथ विधिवत 27 अगस्त 2018 को लॉन्च करेंगे। आपके सुझाव व समीक्षा का हम स्वागत करते है। आओ लॉन्च से पहले ही इस स्वदेशी "किम्भो:" को पूरी दुनिया में गूंजा दे। डाउनलोड करें।' नए किंभो ऐप को 27 अगस्त को नए फीचर्स और सुधार के साथ लॉन्च किया जाएगा।'
बता दें कि मई में लॉन्च होने के बाद पतंजलि ने अपना ऐप हटा दिया था, लेकिन उसके कुछ दिनों के भीतर ही पतंजलि के नाम से कई फेक ऐप गूगल प्लेट स्टोर में दिखने लगे थे। जिसके बाद पतंजलि ने इन फेक ऐप से दूर रहने के लिए कहा था।
वॉट्सऐप और अन्य मैसेजिंग ऐप को चुनौति देने के लिए पतंजलि ने अपना ऐप लॉन्च किया है। जब यह पहली बार लॉन्च हुआ था, तब एक फ्रेंच हैकर ने बताया था कि सिक्योरिटी के लिहाज से किंभो सही नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications