अब नए और अपग्रेड किए हुए ई-पासपोर्ट मिलेंगे, विदेश मंत्री ने Passport सेवा दिवस के दिन की घोषणा

Passport हासिल करने का ख्वाब देख रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि नागरिकों को अब नए और अपग्रेड किए हुए ई-पासपोर्ट मिलेंगे। खुद विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने इसकी घोषणा की है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पासपोर्ट सेवा दिवस के अवसर पर कहा, भारत जल्द ही पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम (पीएसपी-संस्करण 2.0) के दूसरे चरण को शुरू करेगा। इसमें नए और उन्नत ई-पासपोर्ट शामिल हैं।

Passport

जयशंकर ने भारत और विदेश में पासपोर्ट जारी करने वाले अधिकारियों से लोगों को "समय पर, विश्वसनीय, सुलभ, पारदर्शी और कुशल तरीके से" पासपोर्ट और संबंधित सेवाएं प्रदान करने की प्रतिज्ञा को रिन्यू करने में शामिल होने का आह्वान किया।

विदेश मंत्री ने पासपोर्ट सेवा केंद्र पर अपने संदेश में कहा, "हम जल्द ही नए और उन्नत ई-पासपोर्ट सहित पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम (पीएसपी) संस्करण 2.0 शुरू करेंगे।" उन्होंने नागरिकों को 'जीवन जीने में आसानी' को पीएम मोदी का विजन करार दिया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के अनुरूप, पासपोर्ट से जुड़ी नई पहल 'ईज़' (EASE) के एक नए प्रतिमान की शुरुआत करेंगी। विदेश मंत्रालय के अनुसार, #TeamMEA नागरिकों को समय पर पासपोर्ट और संबंधित सेवाएं प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।

ईज के मायने बताते हुए विदेश मंत्री ने कहा, E: डिजिटल इको-सिस्टम का उपयोग कर नागरिकों को उन्नत पासपोर्ट सेवाएं मुहैया कराई जाएंगी। A: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-संचालित सेवा वितरण S: चिप लगी हुई ई-पासपोर्ट का उपयोग करके विदेश यात्रा को आसान बनाना। E: बढ़ी हुई डेटा सुरक्षा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+