खुशखबरी: अब बिना पुलिस जांच के मिलेगा पासपोर्ट

पासपोर्ट की प्रक्रिया को तेज बनाने के लिए मंत्रालय पासपोर्ट रिन्यू कराते वक्त कराए जाने वाले दूसरे पुलिस वेरिफिकेशन को खत्म कर सकता है। इसके लिए बस पहले पुलिस वेरिफिकेशन के क्लीयर होने की जरूरत होगी। पासपोर्ट रिन्यूअल की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। अब तक पासपोर्ट रिन्यूअल को अब नए पासपोर्ट जारी करने के बराबर ही माना जाता था लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
इसके अलावा कई कैटिगरी में लोगों को बिना वेरिफिकेशन के लिए भी पासपोर्ट मिल सकेगा। मुंबई पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया और रीजनल पासपोर्ट ऑफिसर टी. डी. शर्मा ने इसके लिए नई योजना तैयार की है। विदेश मंत्रालय के चीफ पासपोर्ट ऑफिसर मुक्तेश परदेशी के मुताबिक, 'बच्चों, सरकारी कर्मचारियों और सीनियर सिटीजंस को बिना वेरिफिरेशन पासपोर्ट मिल सकेगा।'












Click it and Unblock the Notifications