Video:जब लोगों ने ट्रेन को धक्का लगाकर स्टेशन तक पहुंचाया
नयी दिल्ली। कहते हैं एक से भले अनेक। ऐसा ही देखने को मिला बाड़मेर के पास। जब यात्रियों ने धक्का लगाकर 17 डब्बों वाले कालका एक्सप्रेस को ट्रैक से हटाकर स्टेशन तक पहुंचाया। दरअसल बाड़मेर से हरिद्वार जाने वाले ट्रेन का इंजन शंटिंग के दौरान बाड़मेर स्टेशन पर फेल हो गया। इंजन ऐसे फंसा कि रेलवे का ट्रैक पूरी तरह से बाधित हो गया। इंजन फेल होने की वजह से कालका एक्सप्रेस और मुनाबाव लोकल ट्रेन का संचालन बाधित रहा। अब ट्रेन का सफर होगा और भी सुहाना , मिलेगा रेडी टू ईट खाना

ट्रेन को ट्रैक से हटाने के लिए रेलवे के पास कोई विकल्प उपलब्ध नहीं था। तब कमान संभाली यात्रियों ने। लोगों ने गाड़ी के 17 डिब्बों को धक्का दे देकर स्टेशन तक पहुंचाया। देखिए कैसे लोगों ने एक साथ मिलकर ट्रेन को धक्का लगाकर स्टेशन तक पहुंचाया...












Click it and Unblock the Notifications