ट्रेन विलंब से आने पर यात्रियों ने जमकर की तोड़फोड़, सीट फाड़ी, शीशे तोड़ दिए
Recommended Video

नई दिल्ली। पिछले दो दिनों से स्मॉग यानि धुंध की वजह से दर्जनों ट्रेनें विलंब से चल रही है या उनके समय में परिवर्तन किया जा रहा है। दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर भी दो दिनों से ट्रेनों का आवागमन विलंब से चल रहा है, गुरुवार को यहां तकरीबन 40 यात्री जोकि शामली जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहे थे अपना आपा खो दिया। इन लोगों ने स्टेशन मास्टर के ऑफिस की सीटें फाड़ दीं और उसके शीशे तोड़ दिए। प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर इंतजार कर रहे यात्रियों ने ट्रेन पर पत्थर बरसाए जिसकी वजह से ऑफिस के शीशे टूट गए।

पुलिस के अनुसार दो यात्रियों को इस आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि 40 से अधिक यात्रियों की सीसीटीवी कैमरे में पहचान कर ली गई है जिन्होंने तोड़फोड़ की है। डीएससी शशि कुमार ने बताया कि इन तमाम लोगों की पहचान कर ली गई है और इनकी तस्वीरों को हम यहां स्टेशन पर लगाएंगे ताकि इनकी धरपकड़ हो सके। रेलवे पुलिस फोर्स के अनुसार शामली से दिल्ली जा रही दो ट्रेन दो घंटे देरी से चल रही थीं, तभी जो यात्री शाम को 6 बजे से ट्रेन का इंतजार कर रहे थे, उन्होंने ट्रेन के लेट होने की वजह से इसका गुस्सा निकालना शुरू कर दिया। तकरीबन 40 यात्री स्टेशन मास्टर के ऑफिस के पास पॉवर केबिन में जमा हो गए। ये लोग मांग करने लगे कि ट्रेन की लोकेशन के बारे में जानकारी दें आखिर कब यह ट्रेन आएगी, जिसके बाद इन लोगों ने अपनी मांग को लेकर यहां तोड़फोड़ शुरू कर दी और कार्यालय में पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। जिसके बाद आरपीएफ ने इन यात्रियों को यहां से खदेड़ दिया।
आपको बता दें कि तमाम ट्रेनें धुंध की वजह से विलंब से चल रही हैं। आज भी 64 ट्रेनें विलंब से चल रही हैं, जबकि 14 ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है। कई ऐसी ट्रेनें भी हैं जिनके समय में 8 से 10 घंटे का बदलाव किया गया है, जिसके चलते यात्रियों की काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications