मोदी सरकार के मेकिंग इंडिया के लिए और कांग्रेस कर रही है 'ब्रेकिंग इंडिया' का काम

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला बोला। अमित शाह ने कांग्रेस को देश तोड़ने वाली पार्टी करार देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार मेकिंग इंडिया के लिए काम कर रही है जबकि कांग्रेस देश को तोड़ने में जुटी है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के मेकिंग इंडिया के लिए काम कर विकास को बढ़ावा दे रही है तो वहीं कांग्रेस ' ब्रेकिंग इंडिया' कर देश को तोड़ने का काम कर रही है। शाह ने कहा कि पार्टी 2014 से भी बड़े अंतर से 2019 का लोकसभा चुनाव जीतेगी।

कांग्रेस कर रही है ब्रेकिंग इंडिया का काम

कांग्रेस कर रही है ब्रेकिंग इंडिया का काम


राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने अपने भाषण में मोदी सरकार द्वारा लाई गई जन-कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वो देश की अर्थव्यवस्था को लेकर 'पी. चिदंबरम ऐंड कंपनी' द्वारा फैलाई जा रही भ्रांतियों को तथ्यों के आधार पर चुनौती दें। निर्मला सीतारमण ने कहा कि बैठक में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने अपने भाषण में महागठबंधन को झूठा गठबंधन बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील कि इसका सच देश की जनता तक लेकर जाएं। उन्होंने कहा कि 2019 का चुनाव मोदी सरकार की उपलब्धियों और हमारे संगठन की शक्ति के आधार पर लड़ा जायेगा।

बीजेपी कार्यकारिणी की बैठक

बीजेपी कार्यकारिणी की बैठक

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बीजेपी में अटल जी के योगदान को याद किया गया। वहीं केरल में आई बाढ़ के दौरान सरकार की ओर से पूरी मदद की गई, जिसे लेकर ब्यौरा दिया गया। पार्टी के कार्यकर्ताओं को अभी भी मदद के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

 आयुष्मान भारत के द्वारा गरीबों के लिए इलाज की व्यवस्था

आयुष्मान भारत के द्वारा गरीबों के लिए इलाज की व्यवस्था

निर्मला सीतारमण ने कहा कि कार्यकर्ताओं को सरकार द्वारा अच्छे कामों को जनता तक पहुंचाने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए समर्थन मूल्य डेढ़ गुना किया। वहीं आयुष्मान भारत के द्वारा गरीबों के लिए इलाज की व्यवस्था की गई है।

अमित शाह ने कहा कि हम इस तरह से NRC को लागू करेंगे

अमित शाह ने कहा कि हम इस तरह से NRC को लागू करेंगे

निर्मला सीतारमण ने कहा कि अमित शाह ने कहा कि हम इस तरह से NRC को लागू करेंगे कि एक भी नया घुसपैठिया भारत में नहीं घुस पाएगा। शाह ने कहा कि अगर हिंदू, सिख, बौद्ध, ईसाई या जैन शरणार्थी अफगानिस्तान, पाकिस्तान या बांग्लादेश से आकर भारत से शरण मांगते हैं तो हमें बिना झिझक उन्हें शरण देनी चाहिए: निर्मला सीतारमण

19 राज्यों में जीत दर्ज करेंगे

19 राज्यों में जीत दर्ज करेंगे

सीतारमण ने कहा कि अमित शाह ने कहा कि 2019 के चुनाव में भाजपा आसानी से 19 राज्यों में जीत दर्ज करेंगे जहां हमारी सरकार है ।बंगाल, ओडिशा और तेलंगाना जैसे राज्यों में हम दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। वहीं तीन तलाक के मसले बीजेपी अध्यक्ष कहा कि कई इस्लामिक देशों ने इसे खत्म कर दिया है और उन देशों में अब ये मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा कि यहां राज्यसभा में कांग्रेस के दोहरे चरित्र की वजह से यह बिल लटक गया, लेकिन हमें इसे पास करना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+