मनोहर पर्रिकर ने दिया रक्षा मंत्री के पद इस्तीफा, गोवा में सरकार बनाएगी BJP
रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अब वो एक बार फिर से गोवा की सत्ता संभालेंगे।
नई दिल्ली। रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अब वो एक बार फिर से गोवा की सत्ता संभालेंगे। दरअसल गोवा में स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने की वजह से भारतीय जनता पार्टी को यहां तोड़-जोड़ के समीकरण से सरकार बनाने की कोशिश करनी पड़ रही है। 40 विधानसभा सीट वाले गोवा विधानसभा चुनाव में भाजपा को केवल 13 सीटें मिली, जबकि कांग्रेस के खाते में 17 सीटें आई। बाजपा को यहां एंटी इनकंबेंसी का खामियाजा भुगतान पड़ा।

गोवा में सरकार बनाने के लिए भाजपा को दूसरे दलों से समर्थन चाहिए, लेकिन एमजीपी ने साफ कर दिया है कि यदि मनोहर पर्रिकर नेतृत्व करते हैं तो ही उनकी पार्टी गोवा में भाजपा को समर्थन देगी। मनोहर पर्रिकर इसके लिए तैयार हो गए। उन्होंने रक्षामंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। मनोहर पर्रिकर अब फिर से गोवा के मुख्यमंत्री बनने को तैयार हो गए है।
पर्रिकर के नेतृत्व के शर्त पर ही एमजीपी, गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) और दो निर्दलीय ने अपना समर्थन देने की बात कही है। ऐसे में अब भाजपा राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश करेगी। आपको बता दें कि एमजीएम और गोवा फॉरवर्ड पार्टी के 3-3 विधायक हैं और भाजपा के 13 वहीं 3 निर्दलीय विधायक का समर्थन भी उन्हें हासिल है। ऐसे में अब भाजपा गोवा में भी फिर से सरकार बनाने जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications