Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Parliament Winter Session Updates: राज्यसभा की कार्यवाही बढ़ाई गई, लोकसभा स्थगित

Parliament Winter Session LIVE Updates: संसद के शीतकालीन सत्र में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने पर विशेष चर्चा हो रही है। लोकसभा में सोमवार (8 दिसंबर 2025) को पीएम मोदी में इस बारे में संबोधन दिया था तो वहीं आज राज्यसभा में भी इस ऐतिहासिक राष्ट्रीय गीत पर चर्चा हो रही है। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

Parliament winter session Live Updates  9th December 2025   vande matram debate Amit Shah Rajya Sabha  Details Hindi

LIVE Feed
Dec 09, 2025, 7:17 PM IST

लोकसभा स्थगित, राज्यसभा की कार्यवाही बढ़ाई गई

लोकसभा बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। राज्यसभा में वंदे मातरम पर चर्चा चल रही है। सदन की कार्यवाही रात 8 बजे तक के लिए बढ़ाई गई।
Dec 09, 2025, 5:48 PM IST

वंदे मातरम पर वो लोग बोल रहे जिन्होंने घुटने टेके थे: रेणुका चौधरी

कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने संसद में वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने पर विशेष चर्चा पर कहा, 'वंदे मातरम का जिक्र वे लोग कर रहे हैं जिन्होंने बाहरियों के सामने घुटने टेक दिए थे। देश की आजादी के समय ये लोग कहां थे? जेल में बैठकर पंडित जवाहरलाल नेहरू ने देश का इतिहास लिखा था। इनके पूर्वज उस वक्त क्या कर रहे थे? इनसे पूछना चाहिए कि इस देश की आजादी में इनका क्या योगदान था?'
Dec 09, 2025, 5:29 PM IST

कांग्रेस ने अपने राज में चहेतों को दी भर्ती: निशिकांत दुबे

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, 'कांग्रेस में गांधी परिवार को छोड़कर कोई दूसरा अध्यक्ष बनता नहीं है। अगर कोई बन भी जाता है, तो उनकी हालत सीताराम केसरी की तरह हो जाती है उसके धोती खोल दिए जाते हैं।' बंगाल में एसआईआर कराने के मुद्दे पर उन्होंने कहा, 'पूरे देश में मुसलमान 4 फीसदी बढ़े हैं। बंगाल के 24 परगना में 14 फीसदी मुस्लिम कैसे बढ़े इसका जवाब कौन देगा? ये आंकड़ा 2011 का है। उस समय कांग्रेस का होम मिनिस्टर था। वोट चोरी के आरोपों के जवाब में उन्होंने कहा, 'यूपीएससी जैसी संस्था का चेयरमैन कांग्रेस का कार्यकर्ता दस साल तक बना रहा। इस देश का पहला चुनाव कमिश्नर को सुडान का अंबेसेडर बना दिया गया। टीएन शेषन को बीजेपी के खिलाफ उम्मीदवार बना दिया। अश्विनी कुमार, रंजीत सिन्हा जैसे अधिकारियों को सीबीआई डायरेक्टर बना दिया गया था। हम आरएसएस के हैं, इस पर गर्व है।'
Dec 09, 2025, 5:10 PM IST

Winter Session Live: निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी के भाषण पर तंज कसते हुए कहा कि खोदा पहाड़ निकली चुहिया। उन्होंने चुनाव सुधार पर बोलते हुए कांग्रेस पर तीखा पलटवार किया। दुबे ने कहा, 'एक संशोधन के माध्यम से राष्ट्रपति को कांग्रेस ने रबर स्टांप बना दिया था। राष्ट्रपति का इंस्टीट्यूशन खत्म हो गया औरइंदिरा गांधी ने प्रेस की स्वतंत्रता खत्म कर दी। वो इंदिरा गांधी ही थीं जिन्होंने अपने चहेते को सीजीआई बना दिया था। ये लोग आज ईवीएम की बात करते हैं। ईवीएम पर अपनी असफलता का दोष मढ़ते हैं। पहली बार ईवीएम कांग्रेस लेकर आए। राजीव गांधी ये लेकर आए. नरसिम्हा राव लेकर आए। SIR पर 1961 और 1971 में कहा गया SIR जरूरी है और 1971 में कहा गया कि EVM जरूरी है। अटल बिहारी वाजपेयी और आडवाणी भी इसके मेंबर थे, उन्होंने बूथ वाइज काउंटिंग की वकालत की, जिसका विरोध किया गया ताकि गड़बड़झाला कर पाएं।'
Dec 09, 2025, 4:38 PM IST

भारत 1.4 अरब धागों से बुना कपड़ा, वोट ताकत है- राहुल गांधी

लोकसभा में कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि महात्मा गांधी ने खादी को सिर्फ कपड़ा नहीं, बल्कि भारत की भावना और जनता की शक्ति बताया था। उन्होंने कहा कि देश के हर राज्य का कपड़ा—असमी गमछा, बनारसी साड़ी, कांचीपुरम, नागा जैकेट—लोगों की पहचान है। जैसे हजारों धागे मिलकर कपड़ा बनाते हैं, वैसे ही 1.4 अरब लोग मिलकर राष्ट्र बनाते हैं। राहुल के अनुसार, वोट ही वह धागा है जो इस लोकतांत्रिक संरचना को बुनता है।
Dec 09, 2025, 4:19 PM IST

संबित पात्रा का सवाल, पूछा-1980 की वोटर लिस्ट में सोनिया गांधी का नाम कैसे?

दिल्ली की विशेष अदालत द्वारा सोनिया गांधी को नोटिस भेजे जाने पर भाजपा सांसद संबित पात्रा ने गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि 1980 की मतदाता सूची में उनका नाम दर्ज था, जबकि वे 1983 में भारतीय नागरिक बनीं। पात्रा के अनुसार, इसका मतलब है कि दस्तावेज़ों में फर्जीवाड़ा हुआ होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि संसद में चुनाव सुधार की चर्चा के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी इस मामले पर भी सफाई देंगे।
Dec 09, 2025, 4:08 PM IST

अमित शाह का आरोप-‘इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी में वंदे मातरम बोलने वालों को जेल में डाला’

संसद के शीतकालीन सत्र में गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारत अपनी सांस्कृतिक विरासत का सम्मान करता है, लेकिन वंदे मातरम को उसका उचित स्थान नहीं मिला क्योंकि पिछली कांग्रेस सरकारों ने इसे दबाया। शाह ने आरोप लगाया कि जब गीत 50 और 100 वर्ष का हुआ, तब भी इसका सम्मान नहीं किया गया। इमरजेंसी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा—इंदिरा गांधी ने वंदे मातरम् बोलने वालों को जेल में डाल दिया था।
Dec 09, 2025, 2:58 PM IST

राज्यसभा में खड़गे का BJP पर हमला, कहा- वंदे मातरम् कांग्रेस की परंपरा, आप अंग्रेजों के साथ थे

राज्यसभा में कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम और ‘वंदे मातरम्’ से कांग्रेस का इतिहास जुड़ा है, जबकि बीजेपी उस दौर में अंग्रेजों के साथ खड़ी थी। खड़गे ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी और अमित शाह नेहरू का अपमान करते हैं और ‘वंदे मातरम्’ की बहस असली मुद्दों से ध्यान हटाने की कोशिश है। उनके अनुसार, “जो पहले नहीं गाते थे, वे भी अब गा रहे हैं—यही वंदे मातरम् की शक्ति है।”
Dec 09, 2025, 2:33 PM IST

PM नेहरूजी को क्यों टारगेट करते हैं-मल्लिकार्जुन खड़गे

राज्यसभा में 'वंदे मातरम' पर बहस में बोलते हुए, LoP मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, 'कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्यों, जिनमें नेहरू जी, महात्मा गांधी, मौलाना आज़ाद, नेताजी सुभाष चंद्र जी, सरदार पटेल जी, गोविंद वल्लभ पंत जी शामिल थे, ने एक प्रस्ताव पास किया जिसमें सिफारिश की गई थी कि जहां भी राष्ट्रीय समारोहों में वंदे मातरम गाया जाता है, वहां केवल पहले दो छंद ही गाए जाने चाहिए...क्या कांग्रेस वर्किंग कमेटी में नेहरू जी अकेले थे? आप उन सभी बड़े नेताओं का अपमान कर रहे हैं जिन्होंने मिलकर फैसला लिया था। PM नेहरूजी को क्यों टारगेट करते हैं?'
Dec 09, 2025, 1:51 PM IST

नेहरू ने वंदे मातरम के टुकड़े कर दिए-अमित शाह

अमित शाह ने राज्यसभा में कांग्रेस पर जबरदस्त निशाना साधते हुए कहा कि नेहरू ने वंदे मातरम के टुकड़े कर दिए
Dec 09, 2025, 1:18 PM IST

Parliament Winter Session LIVE Updates: अमित शाह का संबोधन शुरू

राज्यसभा में राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम” की 150वीं सालगिरह पर राज्य सभा में अमित शाह का संबोधन शुरू।
Dec 09, 2025, 1:04 PM IST

लोकसभा में ''ELECTION REFORMS'' पर चर्चा शुरु
Dec 09, 2025, 12:43 PM IST

'रिफॉर्म एक्सप्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक तीसरे टर्म का मेन एजेंडा'

NDA पार्लियामेंट्री पार्टी की मीटिंग पर, केंद्रीय पार्लियामेंट्री अफेयर्स मिनिस्टर, किरेन रिजिजू ने कहा, "'रिफॉर्म एक्सप्रेस' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक तीसरे टर्म का मेन एजेंडा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रिफॉर्म एक्सप्रेस चल पड़ी है, और यह रुकने वाली नहीं है... ये रिफॉर्म हर नागरिक की ज़िंदगी बदल देंगे... प्रधानमंत्री ने इस बात पर ज़ोर दिया है कि हर नई पॉलिसी या कानून में ऐसा कोई नियम नहीं होना चाहिए जिससे नागरिकों की ज़िंदगी पर किसी भी तरह का बोझ पड़े। केंद्र और राज्य सरकारें सभी इस दिशा में काम कर रही हैं... यह हमारी मीटिंग की आउटलाइन थी... बिहार चुनाव में NDA की शानदार जीत के बाद, हम सभी ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया और बधाई दी... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी नागरिकों के लिए एक आसान और सुविधाजनक ज़िंदगी पक्का करना चाहते हैं..."
Dec 09, 2025, 12:33 PM IST

रिपोर्ट के आधार पर सख्त और सही कार्रवाई की जाएगी-एविएशन मिनिस्टर राम मोहन नायडू

इंडिगो संकट पर लोकसभा में बोलते हुए, यूनियन एविएशन मिनिस्टर राम मोहन नायडू किंजरापु ने कहा, 'कोई भी एयरलाइन, चाहे कितनी भी बड़ी क्यों न हो, प्लानिंग में नाकामी, नियमों का पालन न करने से यात्रियों को ऐसी मुश्किल नहीं होने देगी, इंडिगो की दिक्कतें ठीक हो रही हैं; देश भर में बाकी सभी एयरलाइंस आसानी से काम कर रही हैं। देश भर के एयरपोर्ट पर हालात नॉर्मल हैं, कोई भीड़ या परेशानी नहीं है। रिफंड, बैगेज ट्रेसिंग और यात्रियों की मदद के तरीके मंत्रालय की निगरानी में हैं। DGCA ने इंडिगो के सीनियर लीडरशिप को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और एक डिटेल्ड जांच शुरू की है। रिपोर्ट के आधार पर, सख्त और सही कार्रवाई की जाएगी।'
Dec 09, 2025, 12:17 PM IST

'बहस फैक्ट्स और सबूतों से भरी होगी'

चुनाव सुधारों पर होने वाली बहस पर कांग्रेस MP प्रमोद तिवारी ने कहा कि, "बहस फैक्ट्स और सबूतों से भरी होगी। यह बिहार में SIR को जिस तरह से चलाया गया और 'BJP को चुनाव जिताओ' कैंपेन बनाया गया, उसके बारे में है। वरना BJP के लिए चुनाव जीतना मुमकिन नहीं था..."
Dec 09, 2025, 11:49 AM IST

नियम जनता को परेशान करने के लिए नहीं, व्यवस्था सुधारने के लिए हैं-PM मोदी

NDA सांसदों की बैठक के बारे में बताते हुए केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ शब्दों में कहा है कि नियम और कानून अच्छे हैं, लेकिन उनका इस्तेमाल व्यवस्था सुधारने के लिए होना चाहिए, जनता को परेशान करने के लिए नहीं।
Dec 09, 2025, 11:13 AM IST

लोगों के सामने इतिहास का सही वर्जन सामने आया- प्रियंका चतुर्वेदी

पार्लियामेंट में वंदे मातरम पर हुई बहस पर शिवसेना (UBT) MLA प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, 'उन्होंने एक ऐसे नारे को पॉलिटिकल एजेंडा बना लिया है जो देश के गर्व भरे इतिहास से जुड़ा रहा है। इस नारे ने अंग्रेजों के खिलाफ देश को एक किया... कल विपक्ष ने पार्लियामेंट में सरकार द्वारा पेश किए गए मनगढ़ंत फैक्ट्स को सामने लाया। वंदे भारत एक ऐसा नारा है जो आज भी देश के लोगों के दिलों में गूंजता है... उन्हें लगता है कि पश्चिम बंगाल चुनाव में उन्हें किसी तरह से फायदा होगा, लेकिन कल की बहस को देखकर देश के लोगों के सामने इतिहास का सही वर्जन सामने आ गया है। मैं आज राज्यसभा में बहस और सरकार का जवाब देखने के लिए उत्सुक हूं।'
Dec 09, 2025, 10:45 AM IST

एनडीए सांसदों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

एनडीए सांसदों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, अमित शाह 1 बजे करेंगे शुरुआत। आपको बता दें कि लोकसभा में आज चुनावी सुधारों पर अहम चर्चा भी होगी।
Dec 09, 2025, 8:30 AM IST

ऐसी चर्चाओं से नफरत फैलती है: JMM MP महुआ माजी

वंदे मातरम पर बहस के दौरान लोकसभा में कांग्रेस MP प्रियंका गांधी वाड्रा के भाषण पर JMM MP महुआ माजी ने कहा, "वह बिल्कुल सही कह रही हैं, क्योंकि इस तरह सदन का समय बर्बाद करना बिल्कुल भी सही नहीं है। हमें उन असली मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए जो देश के विकास में योगदान देते हैं। ऐसी चर्चाओं से देश का विकास नहीं होता; उनसे नफरत फैलती है... देश की रूलिंग पार्टी और विपक्ष को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा किया जा रहा है..."
Dec 09, 2025, 8:25 AM IST

राज्यसभा में वंदे मातरम पर विशेष चर्चा

राज्यसभा में मंगलवार को दोपहर 1 बजे से वंदे मातरम पर विशेष चर्चा होगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+