Sansad me aaj kya Hua: संसद शीतकालीन सत्र का पांचवां दिन, 'नारेबाजी की सराहना नहीं की जा सकती'-धनखड़
Parliament Winter Session 5th Day: संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है। शुक्रवार को पांचवें दिन 29 नवंबर को दोनों सदनों में भारी हंगामा हुआ। लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही 2 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
सुबह 11 बजे राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई। संसद के शीतकालीन सत्र के लिए आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा ने "बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार और इस्कॉन पुजारी चिनमोन कृष्ण दास की गिरफ्तारी" पर चर्चा के लिए राज्यसभा में कार्य स्थगन नोटिस दिया।

लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई तब विपक्षी दल के नेता ने नारेबाजी की। विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा 12 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी। वहीं, राज्यसभा में सभापति ने दो सदस्यों भीम सिंह (बिहार) और संजय कुमार झा (बिहार) को जन्मदिन की बधाई दी।
राज्यसभा में विपक्षी सांसदों की लगातार नारेबाजी के बीच सदन के सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि 'इसकी सराहना नहीं की जा सकती। हम एक बहुत खराब मिसाल कायम कर रहे हैं। हमारे कार्य जन-केंद्रित नहीं हैं। हम अप्रासंगिक होते जा रहे हैं।' इसके बाद सदन दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई।
संसद के शीतकालीन सत्र पर समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने कहा कि "सरकार अडानी, संभल और मणिपुर से जुड़े मुद्दों पर चर्चा से भाग रही है। जब सरकार नहीं चाहती कि संसद चले तो कैसे चलेगी?" अडानी अभियोग मुद्दे पर कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने स्थगन प्रस्ताव लाने हैं।












Click it and Unblock the Notifications