Parliament Winter Session Day 5: इंडिगो मुद्दे पर राज्यसभा में हंगामा, लोकसभा से पास हुआ अहम बिल

Parliament Winter Session Day 5: संसद का शीतकालीन सत्र अब तक काफी हंगामेदार रहा है। सेशन के पांचवें दिन भी दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे के बीच दोनों सदनों में शोर-शराबे के बावजूद कामकाज हुआ। हंगामे की वजह से बीच में कार्यवाही स्थगित भी करनी पड़ी। दोनों सदनों में इंडिगो परिचालन के मुद्दे पर विपक्ष ने सरकार को घेरा। इसके अलावा, लोकसभा में 'स्वास्थ्य सुरक्षा से राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर विधेयक, 2025 पर चर्चा हुई और इसे पारित किया गया।

राज्यसभा में विपक्ष ने देश के प्रमुख विमानन कंपनी इंडिगो की उड़ानों के रद्द होने का मुद्दा उठाया। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी के एक सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि विमानन मंत्री राम मोहन नायडू इस पूरे प्रकरण पर नजर रखे हुए हैं। सरकार बीच का कोई रास्ता तलाश रही है, ताकि गतिरोध खत्म हो सके।

Parliament Winter Session Day 5

Parliament Winter Session Day 5: दिन भर की खास अपडेट्स

- कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है। उन्होंने मांग की है कि अमेरिका डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की कीमत में गिरावट पर सदन में तुरंत चर्चा कराई जाए। उन्होंने कहा कि रुपये का कमजोर होना भारतीय अर्थव्यवस्था में दुनिया के अविश्वास को दिखाता है।

- सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा, 'एयरलाइंस की वजह से विमान सेवाएं बाधित रहीं और यात्रियों को दिक्कत हो रही है।' केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार इस गतिरोध को जल्द से जल्द दूर करना चाहती है। नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू लगातार स्थिति पर अपडेट्स ले रहे हैं।

- आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने राज्यसभा में गिगवर्कर्स के मुद्दे पर कहा कि डिलीवरी करने के काम में जुटे लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए। महज 10 मिनट में या 15 मिनट में डिलीवरी का दबाव ठीक नहीं है।

यह भी पढ़ें: Winter Session: संसद सत्र के बीच में रेपो रेट में बदलाव से सरकार ने विपक्ष का बड़ा दांव किया फेल, समझें समीकरण

लोकसभा से पारित हुआ स्वास्थ्य सुरक्षा से राज्य सुरक्षा सेस बिल 2025

लोकसभा से पारित हुआ स्वास्थ्य सुरक्षा से राज्य सुरक्षा सेस बिल 2025 (Health Security se National Security Cess Bill 2025) पारित हो गया है। इस बिल पर बोलते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि आज की दुनिया हाई टेक वार का दौर है। प्रिसिजन वेपन्स, स्पेस एसेट और साइबर ऑपरेशन जैसे सेक्टर बहुत महंगे हैं। उन्होंने कारगिल युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि उस वक्त भारत को इसलिए नुकसान हुआ, क्योंकि सेना के पास बजट की कमी थी। सिर्फ 70 से 80 प्रतिशत हथियार और गोला बारूद था। उन्होंने कहा कि देश दोबारा उस हालात में नहीं जाना चाहता।

वित्तमंत्री ने विपक्ष के सवालों पर कहा कि सेस पूरी तरह संसद के अधिकार में आता है। इसकी सुरक्षा पर कोई प्रश्न नहीं उठाया जा सकता है। रेट तय करने से लेकर अलोकेशन तक हर प्रक्रिया हाउस की मंजूरी के बाद ही होगी। सेक्शन 7 में पूरा फ्रेमवर्क साफ लिखा है। पान मसाले पर ज्यादा टैक्स की चर्चा पर उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर डालने वाली चीजों की कीमत कम नहीं की जा सकती है। हम एक स्वस्थ भारत और देश बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Parliament Winter Session: राज्यसभा में तंबाकू उत्पादों पर नए टेक्स का प्रस्ताव, सदन में संशोधन बिल पर चर्चा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+