Parliament Winter Session Day 12: मनरेगा का नाम बदलने पर बवाल, लोकसभा से निरसन और संशोधन विधेयक पारित
Parliament Winter Session Day 12: संसद के शीतकालीन सत्र के 12वें दिन भी दोनों सदनों में हंगामा हुआ। विंटर सेशन में अब केवल चार दिनों की कार्यवाही बाकी है। सरकार की कोशिस है कि इस दौरान ज्यादा से ज्यादा बिल पारित कराए जा सकें। सरकार की तरफ से कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मनरेगा का नाम बदलने लिए विकसित भारत जी राम जी बिल पेश किया। इस बिल का विपक्षी सासंदों ने पुरजोर विरोध किया।
वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि नाम बदलने का क्या तर्क है। सरकार गंभीर समस्याओं के लिए कोई काम नहीं कर रही है। सिर्फ सरकारी योजनाओं के नाम बदले जा रहे हैं। इससे कुछ हासिल नहीं होता है, बल्कि देश का पैसा नाम बदलने में खर्च होता है।

Parliament Winter Session Day 12: लोकसभा से पास हुआ बीमा संशोधन बिल
- लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सबका बीमा सबकी रक्षा (बीमा विधि संशोधन विधेयक) पेश किया। विपक्षी दलों ने इसका विरोध किया। विपक्ष का कहना है कि बीमा आम आदमी के लिए एक भरोसेमंद विकल्प है। सरकार अब इसे भी अपने पूंजीपति दोस्तों के हवाले करना चाहती है।
यह भी पढ़ें: PM मोदी पर ऐसा क्या बोलीं सोनिया गांधी? माफी की उठी मांग, संसद में गुस्से में बोले नड्डा- अपमान बर्दाश्त नहीं
- लोकसभा से निरसन एवं संशोधन विधेयक, 2025 पारित हुआ। विधेयक कुछ अधिनियमों को निरस्त करता है और कुछ अन्य अधिनियमों में संशोधन करता है।
- राज्यसभा ने विनियोग (संख्या 4) विधेयक 2025 पर विचार-विमर्श और वापसी के लिए चर्चा हुई। यह धन विधेयक पहले ही लोकसभा द्वारा पारित किया जा चुका है। इसलिए राज्यसभा इस पर चर्चा के बाद इसे वापस कर देगी। राज्यसभा के पास वित्त विधेयक को पारित करने का अधिकार नहीं है, सिर्फ चर्चा की जा सकती है।
Parliament Winter Session: राज्यसभा में चुनाव सुधारों पर चर्चा
राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि मोदी सरकार संसद में किसी भी मुद्दे पर चर्चा से कभी नहीं भागती है। राज्यसभा के नेता सदन ने कहा कि चुनाव आयोग के पास चुनाव सुधार का अधिकार है और यह एक संवैधानिक संस्था है। उन्होंने कहा कि संविधान के तहत चुनाव आयोग को समय-समय पर मतदाता सूची की जांच और सत्यापन करने का अधिकार है। नड्डा ने यह भी कहा कि यह प्रक्रिया पूरी तरह संवैधानिक है और इसका उद्देश्य चुनाव व्यवस्था को मजबूत बनाना है।
यह भी पढ़ें: What is E-cigarette: क्या है ई सिगरेट? संसद में छुपकर पी रहे थे सांसद! लोकसभा में अनुराग ठाकुर ने उठाया मुद्दा












Click it and Unblock the Notifications