Lok Sabha Security Breach LIVE: '23 साल पहले भी हुई थी ऐसी घटना...आरोपियों को गिरफ्तार किए जाए', कांग्रेस नेता

Parliament Winter Session 2023 LIVE: संसद में शीतकालीन सत्र की कार्यवाही के दौरान बुधवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सुरक्षा घेरा तोड़कर दो शख्स लोकसभा में दर्शक दीर्घा से नीचे कूद गए। इनमें से एक शख्स ने स्पीकर की चेयर के काफी करीब तक पहुंचकर गैस छोड़ने वाली कुछ चीज भी फेंकी। हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया और इनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं, संसद के बाहर भी एक पुरुष और महिला ने नारेबाजी की, जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पढ़िए, इस मामले से जुड़े सभी लाइव अपडेट।

Lok sabha security breach

लाइव अपडेट्स:-

LIVE Feed
Dec 14, 2023, 3:39 AM IST

संसद मार्ग थाने से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल रवाना

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की टीम और अन्य अधिकारी संसद मार्ग थाने से रवाना हो गए।
Dec 14, 2023, 2:21 AM IST

किस संगठन से जुड़ा है सेंधमारी करने वाला युवक

परभणी के संरक्षक मंत्री संजय बनसोडे ने कहा कि मैंने लातूर के एसपी से बात की है। संसद में सेंधमारी करने वाला व्यक्ति अमोल शिंदे लातूर में रहता है। उसके बारे में प्रारंभिक जानकारी यह है कि उसने विभिन्न पुलिस भर्ती परीक्षाओं में भाग लिया, लेकिन कई बार असफल रहा। उसका परिवार इस घटना से अनभिज्ञ है। मैंने एसपी को उसके और उसके परिवार के बारे में विस्तृत जांच करने का निर्देश दिया है और क्या वह किसी संगठन या समूह से जुड़ा है। यह एक बहुत ही गंभीर मुद्दा है और हम पूरी जांच करेंगे।
Dec 14, 2023, 12:54 AM IST

पुलिस विक्की और उसकी पत्नी को अपने साथ ले गई

पुलिस की टीम गुरुग्राम के उस घर में पहुंची है, जहां संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले के आरोपी कथित तौर पर घटना से पहले कुछ समय के लिए रुके थे। पुलिस ने आरडब्ल्यू के अध्यक्ष विजय परमार से पूछताछ की है। विजय परमार ने बताया कि शाम करीब 05:30 बजे पुलिस की टीम और क्राइम ब्रांच की टीम मेरे पास आई। उन्होंने मुझे सब कुछ बताया। यह घर आरोपी विक्की शर्मा का है। उसके पास कोई स्थायी नौकरी नहीं थी। वह ड्राइवर के रूप में काम करता था और कभी-कभी चौकीदारी भी करता था। पुलिस विक्की और उसकी पत्नी को अपने साथ ले गई है।
Dec 13, 2023, 11:30 PM IST

आरोपी के ठिकाने पर पहुंची पुलिस

पुलिस टीम गुरुग्राम के उस घर में पहुंची जहां संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले के आरोपी कथित तौर पर घटना से पहले कुछ समय के लिए रुके थे।
Dec 13, 2023, 8:07 PM IST

'23 साल पहले भी हुई थी ऐसी घटना'

कांग्रेस नेता डॉ. सैयद नसीर हुसैन ने कहा कि 23 साल पहले भी ऐसी ही घटना हुई थी और आज फिर सुरक्षा चूक हुई, इसकी गहन जांच होनी चाहिए और रिपोर्ट सार्वजनिक की जानी चाहिए। आरोपी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए, सजा दी गई।
Dec 13, 2023, 7:09 PM IST

संसद की सुरक्षा में 6 लोगों ने लगाई सेंध- सूत्र

पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों में छह लोग शामिल थो। चार लोगों को पकड़ लिया गया, जबकि बाकी दो की तलाश की जा रही है। छह लोगों में से पांच लोग, जो दिल्ली के बाहर के थे, घटना से पहले गुरुग्राम में एक स्थान पर रुके थे।
Dec 13, 2023, 5:49 PM IST

'... कल कोई केमिकल भी हो सकता है'

लोकसभा की सुरक्षा उल्लंघन पर कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि लोकसभा में जो हुआ वह सुरक्षा में बड़ी सेंध है। आज यह कलर स्प्रे था और कल कोई केमिकल भी हो सकता है। वे दोनों कैसे अंदर आए और नीचे कूद गए, यह बहुत बड़ी सेंध है। सुरक्षा और एक बहुत ही गंभीर मामला। हम सरकार के साथ खड़े हैं, लेकिन उन्हें सदन को विश्वास में लेना चाहिए और विवरण साझा करना चाहिए। हमने सदन में यही मांगा था।
Dec 13, 2023, 4:33 PM IST

नीलम और अमोल के पास नहीं था कोई बैग

लोकसभा में सुरक्षा चूक मामले की शुरुआती जांच के मुताबिक, संसद भवन के बाहर पकड़े गए दो लोग नीलम और अमोल के पास मोबाइल फोन नहीं था, उनके पास कोई बैग या पहचान पत्र भी नहीं था, उनका दावा है कि वे अपने दम पर संसद पहुंचे और किसी भी संगठन से जुड़े नहीं है, फिलहाल पूछताछ जारी है
Dec 13, 2023, 4:28 PM IST

'उच्च स्तरीय जांच होगी'

लोकसभा में चूक के मामले पर स्पीकर ओम बिरला ने कहा, 'आज की घटना हम सभी के लिए चिंता का विषय है और गंभीर भी है, घटना की उच्च स्तरीय जांच की जा रही है और उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी'
Dec 13, 2023, 3:56 PM IST

पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा संसद पहुंचे

लोकसभा में सुरक्षा चूक की घटना के बाद संसद पहुंचे दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा, गिरफ्तार किए जा चुके हैं हंगामा करने वाले दोनों शख्स
Dec 13, 2023, 3:46 PM IST

4 बजे होगी बैठक

लोकसभा में सुरक्षा चूक के मामले को लेकर आज सभी दलों के सदन नेताओं से 4 बजे मुलाकात करेंगे स्पीकर ओम बिरला
Dec 13, 2023, 3:45 PM IST

खड़गे ने उठाया सुरक्षा चूक का मुद्दा

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने उठाई मांग, लोकसभा में सुरक्षा चूक के मामले पर सदन में आकर बयान दें गृह मंत्री अमित शाह
Dec 13, 2023, 3:41 PM IST

हंगामा करने वाले चारों लोग गिरफ्तार

दोनों युवकों को पकड़ लिया गया है और इनके पास मौजूद सामान भी जब्त कर लिया गया है, संसद के बाहर मौजूद दो लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है- स्पीकर ओम बिरला
Dec 13, 2023, 3:39 PM IST

घटना पर स्पीकर ने दिया बयान

लोकसभा में सुरक्षा चूक मामले पर स्पीकर ओम बिरला ने कहा, 'इस घटना का जांच की जा रही है, दिल्ली पुलिस को भी इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं, शुरुआती जांच में पता चला है कि ये सिर्फ धुआं था, जिसमें चिंता की कोई बात नहीं'
Dec 13, 2023, 3:20 PM IST

संसद पहुंचे सीआरपीएफ के डीजी

लोकसभा की सुरक्षा में भारी चूक की घटना के बाद संसद पहुंचे सीआरपीएफ के डीजी अनीश दयाल सिंह
Dec 13, 2023, 2:46 PM IST

संसद के अंदर पहुंची एंटी टेरर यूनिट

पकड़े गए दोनों युवकों से पूछताछ करने संसद के अंदर पहुंचे दिल्ली पुलिस की एंटी टेरर यूनिट स्पेशल सेल के जवान
Dec 13, 2023, 2:22 PM IST

स्पीकर की चयर पर बैठे विनोद अग्रवाल ने क्या बताया

लोकसभा में सुरक्षा चूक के वक्त स्पीकर की कुर्सी पर बैठे सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने बताया, 'सुरक्षा में चूक हुई है, एक्शन लिया जाएगा'
Dec 13, 2023, 2:16 PM IST

दो और लोग हिरासत में लिए गए

संसद के बाहर भी दो लोगों का हंगामा, परिवहन भवन के सामने रंग बिरंगे धुएं के साथ विरोध प्रदर्शन कर रहे एक पुरुष और एक महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया
Dec 13, 2023, 2:01 PM IST

'अंदर कुछ भी हो सकता था'

समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा, 'अंदर कुछ भी हो सकता था, ये सुरक्षा में चूक का एक बड़ा मामला है, सरकार को इसपर ध्यान देना चाहिए'
Dec 13, 2023, 1:30 PM IST

संसद की सुरक्षा में चूक

संसद की सुरक्षा में भारी चूक, 2 लोग गैलरी से नीचे कूदे और कुछ संदिग्ध सामान फेंका
Dec 13, 2023, 12:43 PM IST

'हेमा मालिनी ने दिया कश्मीर पर बयान'

संसद पहुंचीं हेमा मालिनी ने कहा, 'अब कश्मीर के लोग जान सकेंगे कि उन्हें कैसी आजादी मिल रही है, वहां का माहौल बहुत सुंदर और शांतिपूर्ण है, हम सब कश्मीर की यात्रा कर सकते हैं'
Dec 13, 2023, 11:12 AM IST

फारूक अब्दुल्ला का जम्मू कश्मीर पर बयान

संसद पहुंचे नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला, कहा- 75 सालों में केंद्र शासित प्रदेश तो राज्य बन गए, लेकिन राज्य कभी भी केंद्र शासित प्रदेश नहीं बने, फिर जम्मू-कश्मीर केंद्रशासित प्रदेश क्यों है? राज्य का दर्जा बहाल क्यों नहीं किया जा रहा?
Dec 13, 2023, 10:07 AM IST

कांग्रेस ने फिर उठाया अडानी का मुद्दा

अडानी ग्रुप पर लगे आरोपों की जांच पर चर्चा की मांग को लेकर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने लोकसभा में दिया स्थगन प्रस्ताव नोटिस
Dec 13, 2023, 8:19 AM IST

28 फीसदी जीएसटी लगाने का प्रस्ताव

इस बिल में ऑनलाइन गेमिंग, कसीनो और हॉर्स रेसिंग पर 28 फीसदी जीएसटी लगाने का प्रस्ताव है।
Dec 13, 2023, 8:18 AM IST

लोकसभा में आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी CGST संशोधन बिल 2023।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+