Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Parliament Today: बजट सत्र का छठा दिन, PM मोदी लोकसभा में शाम 5 बजे राष्ट्रपति के अभिभाषण का देंगे जवाब

Parliament Today Budget Session 2026: संसद के बजट सत्र का आज छठा दिन है और अब तक का सत्र लगातार हंगामे, निलंबन और तीखी राजनीतिक बयानबाजी से भरा रहा है। आज का दिन भी बेहद अहम माना जा रहा है।

संसद में एक तरफ राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी, वहीं दूसरी ओर विपक्षी सांसदों के निलंबन, राहुल गांधी को बोलने का मौका न मिलने का विवाद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित संबोधन को लेकर सदन का माहौल गरम रहने की पूरी संभावना है।

parliament-today-4-february-budget-session-2026-day-6

Budget Session 2026: आज संसद में क्या-क्या होगा?

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव

लोकसभा में आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का अहम चरण है। यह चर्चा सरकार के एजेंडे, नीतियों और भविष्य की दिशा को लेकर होती है, जबकि विपक्ष इसी मंच से सरकार की नीतियों पर सवाल उठाता है। आज की चर्चा इसलिए भी खास है क्योंकि इसके जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बोलने की संभावना है।

PM Modi Speech:शाम 5 बजे प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन संभव

सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम करीब 5 बजे लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर अपनी बात रख सकते हैं। माना जा रहा है कि पीएम मोदी बजट 2026 की प्राथमिकताओं, सरकार की उपलब्धियों, विपक्ष के आरोपों और हालिया हंगामे पर सीधा जवाब दे सकते हैं। हालांकि, इससे पहले विपक्ष द्वारा सदन में हंगामे की आशंका भी जताई जा रही है।

Congress MPs suspended: पांच और कांग्रेस सांसदों के निलंबन की आशंका

आज के दिन की सबसे बड़ी राजनीतिक हलचल पांच और कांग्रेस सांसदों के निलंबन को लेकर है। ये वही सांसद बताए जा रहे हैं, जो मंगलवार को निलंबित किए गए आठ विपक्षी सांसदों के समर्थन में सदन में खड़े थे। अगर यह निलंबन होता है, तो बजट सत्र के दौरान विपक्ष और सरकार के बीच टकराव और तेज हो सकता है।

कल निलंबित हुए थे 8 विपक्षी सांसद

मंगलवार को लोकसभा ने सदन की कार्यवाही में बाधा डालने और चेयर की ओर कागज उछालने के आरोप में आठ विपक्षी सांसदों को बजट सत्र के शेष समय के लिए निलंबित कर दिया था। निलंबित सांसदों में शामिल हैं-अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, मणिक्कम टैगोर, गुरजीत सिंह औजला, हिबी ईडन, सी. किरण कुमार रेड्डी, प्रशांत यादवराव पाडोले, एस. वेंकटेश, डीन कुरियाकोस। इसी निलंबन के खिलाफ विपक्ष आज फिर सदन में विरोध दर्ज करा सकता है।

राहुल गांधी बनाम स्पीकर विवाद तेज

पिछले दो दिनों से लोकसभा में हंगामे की बड़ी वजह राहुल गांधी द्वारा पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की किताब के अंश को बताने पर हुआ है। राहुल गांधी का आरोप है कि उन्हें जानबूझकर सदन में बोलने नहीं दिया जा रहा यह संसदीय परंपराओं का उल्लंघन है। इसी मुद्दे पर राहुल गांधी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र भी लिखा है। आज इस मुद्दे पर विपक्ष और सत्तापक्ष के बीच तीखी बहस की संभावना है।

लोकसभा की आज की कार्यसूची

लोकसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होगी।

प्रश्नकाल

अलग सूची के अनुसार सवाल पूछे जाएंगे और उनके जवाब दिए जाएंगे।

टेबल पर रखे जाएंगे महत्वपूर्ण दस्तावेज

आज कई केंद्रीय मंत्री अपने-अपने मंत्रालयों से जुड़े कागजात सदन के पटल पर रखेंगे, जिनमें शामिल हैं-

  • राव इंदरजीत सिंह - सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय
  • डॉ. जितेंद्र सिंह - पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय
  • जितिन प्रसाद - इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
  • श्रीपाद येसो नाइक - नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय
  • डॉ. चंद्र शेखर पेम्मासानी - संचार मंत्रालय
  • बी. एल. वर्मा - उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय
  • सतीश चंद्र दुबे - कोयला मंत्रालय
  • रवनीत सिंह - रेल मंत्रालय

आज का दिन क्यों अहम?

आज का दिन इसलिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि प्रधानमंत्री का संभावित संबोधन सरकार का पक्ष मजबूती से रखेगा। विपक्ष सांसदों के निलंबन और राहुल गांधी को बोलने देने के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश करेगा। बजट सत्र की दिशा तय करने में आज की बहस निर्णायक साबित हो सकती है।

आज संसद में राजनीति, हंगामा और बड़े बयान-तीनों देखने को मिल सकते हैं। अब नजर इस पर रहेगी कि क्या सदन सुचारु रूप से चलेगा या फिर एक बार फिर हंगामे की भेंट चढ़ जाएगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+