Parliament Session: आज का दिन संसद के लिए काफी अहम, तीन खास विधेयकों पर होनी है चर्चा, क्या चलेगा सदन?
Parliament Session: संसद के मानसून सत्र का आज 16वां दिन है, विपक्ष के हंगामे की वजह से संसद ठीक से चल ही नहीं पा रही है,ऐसे में सारे काम अटके पड़े हैं। आज भी संसद चलेगी या नहीं, ये कह पाना बहुत मुश्किल है, वैसे आज का दिन काफी अहम है क्योंकि सोमवार को लोकसभा में आज तीन प्रमुख विधेयकों पर चर्चा होनी है।
जिनके नाम हैं राष्ट्रीय खेल शासन विधेयक 2025, राष्ट्रीय डोपिंग रोधी (संशोधन) विधेयक 2025 और भारतीय बंदरगाह विधेयक, 2025 है। इसके अलावा आज नया आयकर विधेयक भी लोकसभा में पेश किया जाएगा।

आज के कार्यक्रम निम्नलिखित हैं...
- सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल के साथ शुरू होगी।
- विभिन्न मंत्रालयों के मंत्री सदन के पटल पर दस्तावेज रखेंगे।
- जो लोग सदन पर ये बात रखेंगे उनके नाम है गजेंद्र सिंह शेखावत, शिक्षा मंत्रालय के लिए जयंत चौधरी और सुकांता मजूमदार, वित्त मंत्रालय के लिए पंकज चौधरी, और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के लिए कीर्तिवर्धन सिंह हैं।
- शशि थरूर और अरुण गोविल विदेशी मामलों पर स्थायी समिति की आठवीं रिपोर्ट पेश करेंगे।
- वित्त पर स्थायी समिति अपनी पच्चीसवीं रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
मनसुख मंडाविया पेश करेंगे खास विधेयक (Parliament Session)
- राष्ट्रीय खेल शासन विधेयक, 2025 है, जिसे मनसुख मंडाविया पेश करेंगे। इसका उद्देश्य ओलंपिक और पैरालंपिक चार्टर के सिद्धांतों के आधार पर खेलों के विकास और प्रचार को बढ़ावा देना है।
- राष्ट्रीय डोपिंग रोधी (संशोधन) विधेयक भी मनसुख मंडाविया पेश करेंगे।
- तीसरा भारतीय बंदरगाह विधेयक, 2025 है, जिसे सर्बानंद सोनोवाल पेश करेंगे।
चुनाव आयोग के खिलाफ सांसदों का हल्ला-बोल (Parliament Session)
25 विपक्षी दलों के 300 से अधिक सांसद सोमवार को संसद से राष्ट्रीय राजधानी में भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) मुख्यालय तक मार्च करेंगे। वे 2024 के लोकसभा चुनावों में कथित 'वोट चोरी' और चुनावी राज्य बिहार में मतदाता सूची के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का विरोध करेंगे।
Three key legislative bills to be discussed in Lok Sabha today
— ANI Digital (@ani_digital) August 11, 2025
Read @ANI Story | https://t.co/nqbvKkqu6N#LokSabha #ParliamentMonsoonSession #NewDelhi pic.twitter.com/dqEcCCW0JK












Click it and Unblock the Notifications