Parliament Security Breach: हिरासत में लिए गए विक्की शर्मा और उनकी पत्नी को भेजा वापस घर, फिर होगी पूछताछ

Parliament Security Breach: संसद की सुरक्षा में सेंध के मामले में पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए विक्की शर्मा और उनकी पत्नी राखी को अब वापस गुरुग्राम स्थित उनके आवास पर भेज दिया गया है। उनसे उन पांच आरोपियों के बारे में पूछताछ की गई। आरोपी उनके आवास पर रुके थे।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि जरूरत पड़ने पर इन दोनों से फिर पूछताछ की जाएगी। उन्हें पुलिस के सामने फिर से पेश होना होगा। आरोपी गुरुग्राम स्थित विक्की कौशल के घर पर रुके थे। मकान विक्की शर्मा का है। विक्की शर्मा और उनकी पत्नी को पुलिस ने हिरासत में लिया था। उनकी बेटी को उनके रिश्तेदार अपने घर ले गए हैं।

हिरासत में लिए गए विक्की शर्मा और उनकी पत्नी को भेजा घर वापस

बता दें कि इस मामले में पुलिस ने छठे आरोपी यानी मास्टरमाइंड को भी गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही इस घटना से जुड़े सभी आरोपी गिरफ्तार हो गए हैं। पुलिस ने कल ही 4 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। पांचवें आरोपी को आज सुबह में गिरफ्तार किया था। वहीं आज शाम को छठे आरोपी मास्टरमाइंड भी गिरफ्तार हो गया।

बताया जा रहा है कि मास्टरमाइंड ललित झा ने आत्मसमर्पण कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, कर्त्तव्य पथ पर स्थित पुलिस स्टेशन में गया और आत्मसमर्पण कर दिया। उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया है और नई दिल्ली जिला पुलिस ने उन्हें स्पेशल सेल को सौंप दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, संसद में धुआं छोड़ने का मकसद मणिपुर में बढ़ती बेरोजगारी, किसानों की दुर्दशा और उनकी स्थिति को उजागर करना था। आरोपियों का समूह इन मामलों पर संसद में चर्चा चाहता था और उसने सोचा कि यह ध्यान आकर्षित करने का एक आकर्षक तरीका होगा।

बता दें कि बुधवार दोपहर दो युवकों ने दर्शक दीर्घा से लोकसभा कक्ष में बैठे सांसदों के बीच कूद गए। इसके बाद पीला धुआं भी छोड़ा। संसद में हंगामा मच गया।

यह भी पढ़ें- Parliament Security Breach: संसद घुसपैठ के चारों आरोपियों को 7 दिन की पुलिस रिमांड

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+