lok sabha Security breach: पुलिस ने छठे आरोपी को भी किया अरेस्ट, जल्द कोर्ट में करेगी पेश
lok sabha Security breach, शीतकालीन सत्र के दौरान बुधवार को ससंद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले मामले में पुलिस ने अभी तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को पुलिस ने इस मामले के छठे और अंतिम आरोपी को भी अरेस्ट कर लिया है।
पुलिस ने संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले में एक और आरोपी महेश कुमावत को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जल्द ही दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट के संबंधित न्यायाधीश के समक्ष पेश किया जाएगा।

पुलिस को शक है कि महेश और ललित ने मिलकर षडयंत्र रचा था। गुरुवार देर रात ललित झा के साथ महेश ने भी दिल्ली आकर कर्तव्यपथ थाने में समर्पण कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महेश को भी 13 दिसंबर को संसद में हंगामा वाली घटना में शामिल होना था, लेकिन फिर बाद में यह तय हुआ कि जब घटना को अंजाम देकर सभी फरार होंगे, तब उन्हें सलाह देने और उनके ठहरने आदि का बंदोबस्त करने के लिए कौन होगा। इसके बाद यह तय हुआ कि महेश नागौर में ही रहेगा।
महेश को फरार आरोपियों को रुकने का इंतजाम करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। घटना को अंजाम देने के बाद ललित झा जब 13 दिसंबर की रात 10 बजे दिल्ली से नागौर जाने वाली बस से नागौर पहुंचा तो महेश ने होटल में उसके रुकने का इंतजाम करवाया। महेश नीलम देवी के भी लगातार संपर्क में था, जिन्हें संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन करने के लिए गिरफ्तार किया गया था।
इससे पहले दिल्ली पुलिस ने इस पूरी घटना को लेकर सनसनीखेज खुलासे किये हैं। पुलिस ने अदालत को बताया कि वारदात के कथित मास्टरमाइंड ललित झा और उसके साथी देश में अराजकता पैदा करना चाहते थे, ताकि सरकार को अपनी मांगों को पूरा करने के लिए मजबूर किया जा सके।
पुलिस ने इस मामले में ललित झा, सागर शर्मा (26), मनोरंजन डी (34), अमोल शिंदे (25) और नीलम (42) को गिरफ्तार कर चुकी है और उनसे पूछताछ कर रही है। लोकसभा में कूदने वाले में सागर शर्मा और मनोरंजन डी. थे और संसद भवन के बाहर से गिरफ्तार किए गए दो लोगों की पहचान हरियाणा के जींद जिले के गांव घासो खुर्द निवासी नीलम (42) और लातूर (महाराष्ट्र) निवासी अमोल शिंदे (25) के रूप में हुई है। वहीं पांचवे आरोपी और मास्टर माइंड कहे जाने वाले ललित झा को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications