'3 दिन हो गए, उसके लिए कपड़े लेकर आए थे, मिलने नहीं दिया', और क्या बोले संसद में घुसपैठ की आरोपी नीलम के भाई
Parliament Security Breach: संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने के मामले में पुलिस ने सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों में एक महिला नीलम भी शामिल हैं। नीलम पुलिस की हिरासत में हैं।
इस दौरान नीलम के भाई रामनिवास उनसे मिलने आए थे, लेकिन उन्हें मिलने नहीं दिया गया। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हम अपनी बहन से नहीं मिल सके। हम उसके लिए कपड़े लेकर आए थे।

'हमें तो यह भी नहीं पता था कि वह दिल्ली में हैं'
उन्होंने पूछा कि 11 दिसंबर को उसकी मेरी पत्नी से बात हुई थी। हर किसी को अपने अधिकारों के लिए अपनी आवाज उठाने और पूछने का हक है। हमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी, हमें तो यह भी नहीं पता था कि वह दिल्ली में हैं।
'हर कोई अपनी बात रख सकता है'
वहीं, दूसरी तरफ नीलम के वकील सुरेश चौधरी ने भी कहा कि हमें उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है। यह आरोपी के अधिकारों का उल्लंघन है। हर कोई अपनी बात रख सकता है और सरकार के पक्ष या विपक्ष में बोलना एक व्यक्तिगत दृष्टिकोण है।
यह भी पढ़ें- Parliament Security Breach: घुसपैठियों को लेकर नया खुलासा, पीएम मोदी से जुड़ा पोस्टर लेकर घुसे थे अंदर












Click it and Unblock the Notifications