संसद राउंडअप: विपक्ष के हंगामें के बीच लोकसभा में पास हुए कई विधेयक
नई दिल्ली, 20 दिसंबर। संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा में सोमवार को विपक्ष के हंगामा देखने को मिला, जिसकी वजह से कई बार कार्रवाही को स्थगित करना पड़ा। पूरे शीतकालीन सत्र के दौरान राज्यसभा में विपक्षी दलों के नेताओं ने 12 सांसदों के निलंबन रद्द होने तक बहस में भाग लेने से इनकार कर दिया, जबकि लोकसभा में नेताओं ने लखीमपुर खीरी घटना सहित कुछ मुद्दों पर हंगामा किया।

इस बीच संसद में गतिरोध खत्म करने को लेकर केंद्र सरकार ने चार दलों के साथ बैठक बुलाई लेकिन अन्य वपक्षी दलों ने सवाल खड़ा किया कि बैठक में सिर्फ चार पार्टियों को ही क्यों बुलाया गया। हंगामे के बीच सरकार ने लोकसभा में चुनाव कानून (संशोधन) विधेयक पारित कर दिया। लोकसभा ने सोमवार को लखीमपुर खीरी हिंसा मुद्दे पर विपक्षी सदस्यों के विरोध के बीच मतदाता सूची डेटा को आधार ईको सिस्टम से जोड़ने के लिए एक विधेयक पारित किया।
यह भी पढ़ें: Winter Session: लोकसभा में डोपिंग रोधी एजेंसी के गठन के लिए पेश होगा विधेयक, जानें संसद के पूरे दिन का शेड्यूल
Recommended Video
वहीं, चुनाव कानून (संशोधन) विधेयक 2021, कानून मंत्री किरेन रिजिजू द्वारा संचालित एक संक्षिप्त चर्चा के बाद ध्वनि मत से पारित किया गया। जिसके दौरान कुछ विपक्षी सदस्यों ने मांग की कि इसे एक संसदीय पैनल के पास भेजा जाए। बिल चुनावी पंजीकरण अधिकारियों को उन लोगों की आधार संख्या की तलाश करने की अनुमति देता है जो 'पहचान स्थापित करने के उद्देश्य से' मतदाता के रूप में पंजीकरण करना चाहते हैं।
हालांकि, कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी दलों ने बिल का विरोध करते हुए कहा कि यह नागरिकों के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करेगा। विधेयक का विरोध करते हुए लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने मांग की कि विधेयक को जांच के लिए संबंधित स्थायी समिति के पास भेजा जाना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि विधेयक लोगों की व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर अंकुश लगाएगा। उन्होंने कहा, 'हमारे पास डेटा सुरक्षा कानून नहीं हैं। आप लोगों पर इस तरह के बिल को बुलडोज़ नहीं कर सकते' ।












Click it and Unblock the Notifications