Parliament: 'NEET अमीर छात्रों को लाभ पहुंचाने के लिए बनाया गया', संसद में राहुल गांधी

Rahul Gandhi on NEET: संसद सत्र के आज यानी सोमवार को 6वें द‍िन नीट का मुद्दा गरमाया। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने लोकसभा के सदन में केंद्र सरकार पर जमकर हंगामा क‍िया। राहुल गांधी ने कहा क‍ि रोजगार को बीजेपी ने खत्म कर दिया। अब एक नया फैशन निकला है 'नीट'। सरकारी क्षेत्र का आपने निजीकरण किया। पूरा एग्जाम अमीर बच्चों के लिए बनाया गया। प्रोफेशनल एग्जाम को कॉमर्शियल एग्जाम में बदला। 7 साल में 70 बार पेपर लीक हुए।

राहुल ने यह भी कहा क‍ि NEET के छात्र अपनी परीक्षा की तैयारी में सालों-साल बिताते हैं। उनका परिवार उन्हें आर्थिक और भावनात्मक रूप से समर्थन करता है और सच्चाई यह है कि NEET के छात्र आज परीक्षा में विश्वास नहीं करते हैं, क्योंकि वे आश्वस्त हैं कि परीक्षा अमीर लोगों के लिए बनाई गई है, मेधावी लोगों के लिए नहीं।

Rahul Gandhi on NEET

आगे राहुल ने कहा क‍ि मैं कई NEET छात्रों से मिला हूं, उनमें से हर एक ने मुझे बताया कि परीक्षा अमीर लोगों के लिए कोटा बनाने और सिस्टम में उनके लिए जगह बनाने के लिए बनाई गई है। गरीब छात्रों की मदद करने के लिए नहीं बनाया गया।

राहुल हिंदुओं का अपमान नहीं कर सकते: प्रि‍यंका
संसद में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के भाषण पर पार्टी नेता प्रियंका गांधी का कहना है क‍ि वह हिंदुओं का अपमान नहीं कर सकते। उन्होंने बीजेपी और उसके नेताओं के बारे में यह बात साफ तौर पर कही है।

वहीं, संसद में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के भाषण पर कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा क‍ि आज पूरे भाषण में राहुल ने भगवान शिव पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि असली हिंदू कौन है, लेकिन बीजेपी प्रायोजित हिंदू अलग है। वे हिंदुओं का इस्तेमाल केवल चुनावों में ध्रुवीकरण के लिए करेंगे। वे केवल चुनाव जीतने के लिए हिंदुओं का उपयोग करेंगे। राहुल का भाषण बहुत स्पष्ट था, उन्होंने बहुत स्पष्ट रूप से कहा कि वे इसे विकृत करना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+