Parliament: कित..कित...कित...कित...कित....TMC सांसद ने BJP पर कसा ऐसा तंज, संसद में ठहाकों की गूंज  

Parliament: संसद सत्र के आज (मंगलवार) 7वें द‍िन भी सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग लगातार जारी है। लोकसभा में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी (TMC MP Kalyan Banerjee) का एक अलग ही अंदाज नजर आया। सांसद ने बीजेपी पर जमकर तंज कसे। इस दौरान सदन का माहौल विपक्ष के ठहाकों से गूंज उठा। इतना ही नहीं, सांसद ने बीजेपी के 400 पार के नारों की खिंचाई की।

वहीं, कल्याण बनर्जी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला पर भी टिप्पणी की। कहा क‍ि आपसे ज्यादा स्मार्ट इधर कोई जेंटलमैन नहीं है। आइए जानते हैं बनर्जी का अलग अंदाज ....

MP Kalyan Banerjee

सदन में बनर्जी ने पहले मजाकिया अंदाज में बीजेपी के 400 पार वाले नारे को लेकर तंज कसा। बीजेपी के चुनावी नारे पर चुटकी लेते हुए सांसद ने हाथ ऊपर उठाया और कहा क‍ि अबकी बार 400 पार...लेकिन क्‍या हुआ, खेला शुरू हो गया। सांसद ने हाथ नीचे करते हुए, कहा क‍ि कित..कित...कित...कित...कित 400 के दावे वाली सीटें नीचे खिसककर 230 पर सिमट गईं। आपको बता दें क‍ि चुनाव में बीजेपी ने 400 पार सीटों का दावा क‍िया था, जो बेअसर साबित हुआ। हालांकि, बीजेपी नीत वाली एनडीए की मदद से नरेंद्र मोदी एक बार फ‍िर पीएम बने हैं।

लोकसभा स्पीकर पर टिप्पणी
सांसद ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की ओर देखते हुए कहा क‍ि सर हम आपको ही देखते हैं। क‍िसी और पर नजर नहीं जाती। आपसे ज्यादा स्मार्ट इधर कोई जैंटलमैन नहीं है। गुड ऐक्ट्रेस भी आया, लेकिन उनको नहीं सिर्फ आपको ही देखता है। कल्याण बनर्जी यहीं नहीं रूके। उन्होंने केंद्रीय बलों के दुरुपयोग का आरोप लगाया। इसपर उन्‍हें स्‍पीकर ने टोका भी। बनर्जी ने इंडिया गठबंधन की ताकत का गुणगान किया और एनडीए सरकार पर खूब तंज कसे।

आपको बता दें क‍ि यह कोई पहली बार नहीं है क‍ि टीएमसी सांसद ने इस तरह का बर्ताव क‍िया हो। इससे पहले, संसद परिसर में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री को लेकर काफी विवादों में छाए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+