Parliament: लोकसभा और राज्यसभा से एक दिन में 78 सांसद सस्पेंड, संख्या हुई 90 के पार
Opposition MPs Suspended: संसद की सुरक्षा में हुई चूक का मसला शीतकालीन सत्र के 11वें दिन यानी सोमवार (18 दिसंबर) को भी गूंजा। इस गूंज के चलते दोनों सदनों से 78 सांसदों को निलंबित कर दिया गया। लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने 33 सांसदों को निलंबित किया।
दूसरी तरफ, राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ ने 45 विपक्षी सांसदों को पूरे सत्र यानी 22 दिसंबर तक निलंबित कर दिया। इससे पहले, लोकसभा से 13 सांसदों का निलंबन हो चुका है। इस हिसाब से शीतकालीन सत्र से अब तक कुल 92 सांसदों का निलंबन हो चुका है। आइए जानते हैं किस पार्टी से कितने सांसद निलंबित?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लोकसभा से अधीर रंजन चौधरी समेत कांग्रेस के 11 सांसदों को निलंबित किया गया है। इनके साथ ही तृणमूल कांग्रेस के 9, डीएमके के 9 और 4 अन्य दलों के सांसदों को मिलाकर कुल 33 सांसदों को निलंबित किया। दूसरी ओर, राज्यसभा ने 45 सांसदों को निलंबित कर दिया, जिनमें से 34 को शीतकालीन सत्र के शेष समय के लिए निलंबित कर दिया गया। वहीं, 11 को विशेषाधिकार समिति द्वारा उनके बारे में रिपोर्ट सौंपने तक निलंबित कर दिया गया, क्योंकि उन्होंने लगातार नारे लगाए और तख्तियां लहराईं।
14 दिसंबर को 13 हुए थे निलंबित
आपको बता दें कि इससे पहले 14 दिसंबर को लोकसभा से 13 सांसद निलंबित किए गए थे। इसके अलावा राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन को निलंबित किया गया। इस हिसाब से 92 सांसदों को निलंबित किया गया है। यह अपने आप में एक इतिहास बना है।












Click it and Unblock the Notifications