संसद का मानसून सत्र समाप्त, पास हुए कई अहम बिल

कोरोना की वजह से वक्त से पहले खत्म हुआ राज्यसभा का मॉनसून सत्र। पहले 1 अक्टूबर तक चलनी थी राज्यसभा की कार्रवाई।

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार ने संसद के मानसून सत्र को समय से पहले ही समाप्त कर दिया है। बुधवार को राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन ने बताया कि आज मानसून सत्र का आखिरी दिन है और कुछ अहम विधेयकों को राज्यसभा में पास करने के बाद संसद के दोनों सदनों को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि अभी तक दो केंद्रीय मंत्रियों सहित 30 से ज्यादा सांसद कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।

parliament

लाइव अपडेट्स

LIVE Feed
Sep 23, 2020, 2:30 PM IST

कोरोना की वजह से वक्त से पहले खत्म हुआ राज्यसभा का मॉनसून सत्र। पहले 1 अक्टूबर तक चलनी थी राज्यसभा की कार्रवाई।
Sep 23, 2020, 1:47 PM IST

राज्य सभा ने जम्मू और कश्मीर राजभाषा विधेयक, 2020 पारित किया। लोकसभा ने कल विधेयक पारित किया था।
Sep 23, 2020, 1:47 PM IST

राज्यसभा ने आज की कार्यवाही लंबित बिलों के पारित होने तक बढ़ाई
Sep 23, 2020, 1:46 PM IST

राज्यसभा में श्रम सुधार से जुड़े तीन विधेयक ध्वनि मत से पारित
Sep 23, 2020, 1:24 PM IST

राज्यसभा में उपजीविकाजन्य सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्यदशा संहिता, 2020 और औद्योगिक संबंध संहिता 2020 और सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020 बिल पारित हुए।
Sep 23, 2020, 12:26 PM IST

विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

कृषि विधेयकों को लेकर संसद में विपक्ष ने संयुक्त तौर पर किया विरोध प्रदर्शन, विरोध प्रदर्शन में गुलाम नबी आजाद, डेरेक ओ ब्रायन और प्रफुल्ल पटेल शामिल
Sep 23, 2020, 10:44 AM IST

विदेशी अंशदान संशोधन विधेयक

राज्यसभा में पास किया गया विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक 2020, लोकसभा में पहले ही पारित हो चुका है ये विधेयक
Sep 23, 2020, 10:07 AM IST

विपक्षी दलों की बैठक

राज्यसभा सत्र का बहिष्कार करने वाले विपक्षी दलों ने सदन में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद के घर बुलाई बैठक
Sep 23, 2020, 9:34 AM IST

मानसून सत्र का आज आखिरी दिन

संसद के मानसून सत्र का आज आखिरी दिन, सरकार ने समय से पहले मानसून सत्र खत्म करने का लिया फैसला, राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन ने दी जानकारी
Sep 23, 2020, 9:26 AM IST

शिवसेना सांसद अनिल देसाई

भारतीय जीवन बीमा निगम के विनिवेश पर पुनर्विचार करने की मांग को लेकर शिवसेना सांसद अनिल देसाई ने राज्यसभा में दिया शून्यकाल का नोटिस
Sep 23, 2020, 9:23 AM IST

आरजेडी सांसद मनोज झा

आगामी विधानसभा चुनावों में मतदाताओं के हेल्थ इंश्योरेंस की मांग को लेकर आरजेडी सांसद मनोज झा ने राज्यसभा में दिया शून्यकाल का नोटिस
Sep 23, 2020, 8:25 AM IST

संसद का मानसून सत्र शुरू होने के बाद कई सांसदों के कोरोना पॉजिटिव होने की खबरें भी आई हैं।
Sep 23, 2020, 8:24 AM IST

संसद के दोनों सदनों को तय समय से पहले ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया जा सकता है क्योंकि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए ये जरूरी लग रहा है।
Sep 23, 2020, 7:40 AM IST

उपसभापति हरिवंश सिंह ने तोड़ा अपना उपवास।
Sep 23, 2020, 7:14 AM IST

संसद में किसान बिल के विरोध और 8 सांसदों के निलंबन को लेकर भारी हंगामा और गतिरोध जारी है। वहीं खबर आ रही है कि बुधवार को लोकसभा की कार्यवाही शाम 6 बजे से शुरू होगी। वहीं राज्यसभा की कार्रवाई 1 बजे के बाद भी जारी रह सकती है।
Sep 23, 2020, 7:11 AM IST

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने सदन में हंगामा करने वाले सांसदों को लेकर उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा है।
Sep 23, 2020, 7:11 AM IST

केंद्रीय मंत्री ने मांग की है कि सदन में हंगामा करने वाले सांसदों को एक साल के लिए निलंबित किया जाना चाहिए। वहीं उन्होंने सदन में हंगामा रोकने के लिए विधेयक लाने की मांग की है।
Sep 23, 2020, 1:26 AM IST

विपक्षी सांसदों की ओर से लगातार हो रहे विरोध के चलते बुधवार को भी संसद में हंगामे के आसार हैं।
Sep 22, 2020, 11:02 PM IST

लोकसभा की कार्यवाही बुधवार शाम छह बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
Sep 22, 2020, 11:01 PM IST

लोकसभा में मंगलवार को जम्मू कश्मीर आधिकारिक भाषा (संशोधन) बिल पास होने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, इस ऐतिहासिक बिल से जम्मू कश्मीर  के लोगों का लंबे समय से प्रतीक्षित सपना सच हो गया है! कश्मीरी, डोगरी, उर्दू, हिंदी और अंग्रेजी अब जम्मू कश्मीर की आधिकारिक भाषाएं होंगी।
Sep 22, 2020, 8:45 PM IST

लोकसभा में श्रम संहिता के तीन विधेयकों को भी पारित कर दिया गया है। इस दौरान विपक्ष के बहिष्कार की वजह से सिर्फ सत्तापक्ष के सांसद सदन में थे।
Sep 22, 2020, 8:44 PM IST

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा कि बुधवार को सदन की कार्यवाही शाम छह बजे बुलाई जाएगी।
Sep 22, 2020, 8:43 PM IST

जम्मू-कश्मीर आधिकारिक भाषा विधेयक, 2020 पारित कर दिया गया है। लोकसभा में मौजूद सांसदो ने ध्वनीमत से इस विधेयक को पास कर दिया। इस विधेयक के तहत उर्दू, कश्मीरी, डोगरी, हिंदी और अंग्रेजी समेत पांच भाषाओं को आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया गया है।
Sep 22, 2020, 7:13 PM IST

दिल्लीः विपक्ष आज शाम राज्यसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमिटी की बैठक का बहिष्कार करेगा
Sep 22, 2020, 7:12 PM IST

दिल्लीः कल अनिश्चित काल के लिए स्थगित की जा सकती है लोकसभा की कार्यवाही
Sep 22, 2020, 5:54 PM IST

स्टेच्युटरी रेजोल्यूशन पर वोट कराना अनिवार्य है, नहीं किया गया। बिल पर वोट होना था, संशोधन पर वोट होना था, डिवीजन की मांग सदस्यों ने अपनी सीट से की। जिसको स्वीकार नहीं किया गया। इसलिए हम सोचते हैं कि उस दिन जो बिल पास किया गया, वो अवैध है : आनंद शर्मा, कांग्रेस
Sep 22, 2020, 4:51 PM IST

सांसदों के निलंबन के खिलाफ कांग्रेस की अगुवाई में विपक्षी सांसदों ने लोकसभा सत्र का बॉयकाट किया
Sep 22, 2020, 3:46 PM IST

किसान भाइयों मैं आपको आश्वसत करता हूं कि ये जो 3 कानून बने हैं ये किसानों के हित में हैं। फालतू में विरोध करने की कोशिश हो रही है। ऐसे विरोध करने वालों का मैं विरोध करता हूं : मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
Sep 22, 2020, 3:46 PM IST

सुरजेवाला बेतुकी बाते करते हैं उनकी बातों का कोई सार नहीं होता, किसान जान चुके हैं कि विपक्षी पार्टियों द्वारा उनका कंधा इस्तेमाल किया जा रहा था। जो राजनेता किसानों को आगे करके अपनी राजनीति खेल रहे थे, वो पूरी तरह से विफल हो गए हैं : हरियाणा गृहमंत्री अनिल विज
Sep 22, 2020, 3:41 PM IST

लोकसभा एक घंटे के लिए स्थगित, कांग्रेस सांसदों के साथ मारपीट मामले पर हंगामा
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+