Parliament Monsoon Session LIVE:भारत-नेपाल गृह सचिव स्तर की वार्ता संपन्न, दोनों देशों का सहयोग बढ़ाने पर जोर
Parliament Monsoon Session LIVE:: संसद का मानसून सत्र चल रहा है लेकिन विपक्ष के विरोध और हंगामे की वजह से ठीक से सदन चल नहीं पा रहा है। बीते दो दिन तो विपक्ष का काफी हंगामा देखने को मिला है, आज भी विपक्षी सांसदों की नारेबाजी के साथ लोकसभा सत्र शुरू हुआ, बीजेपी ने कहा है कि विपक्ष जानबूझकर संसद चलने नहीं दे रहा है। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
गोरखपुर को स्वच्छता सर्वेक्षण में टॉप-10 में लाने का था लक्ष्य-योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा,
"श्रावण माह की शिवरात्रि के दौरान हमने गोरखपुर नगर निगम को एक लक्ष्य दिया था। लक्ष्य यह था कि स्वच्छता सर्वेक्षण में गोरखपुर अपने श्रेणी में देश के टॉप 10 शहरों में शामिल हो।"
मुख्यमंत्री योगी ने आगे कहा,
"मैं नगर निगम की पूरी टीम की सराहना करता हूं, जिसमें सफाई कर्मचारी, पार्षदगण और स्वच्छता समितियां शामिल हैं। इन सभी ने मिलकर इस लक्ष्य की दिशा में सराहनीय कार्य किया है।"
उन्होंने स्वच्छता अभियान में लगे सभी लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि जनभागीदारी और जनजागरूकता का प्रतीक है, जिससे शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है।
7 दिन में मांगे नहीं मानीं तो CM को सड़क पर घेरेंगे- प्रशांत किशोर
जन सुराज के पाँच वरिष्ठ नेताओं ने मुख्य सचिव से मुलाकात की। हमारी माँग थी कि यह मुद्दा 7 दिनों के भीतर मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाया जाए और सकारात्मक जवाब दिया जाए। मुख्य सचिव ने सरकार की ओर से हमारे प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया है कि 7 दिनों के अंदर जवाब दिया जाएगा।"
"हम सरकार के जवाब का 7 दिनों तक इंतज़ार करेंगे। अगर हमारी माँग पूरी नहीं हुई, तो अगला कदम यहीं से घोषित किया जा रहा है – हम मुख्यमंत्री को किसी और सड़क पर घेरेंगे। हम अब किसी को बख्शने वाले नहीं हैं। सब लोग इसे नोट कर लें। फिलहाल हम यहाँ से यह आंदोलन वापस ले रहे हैं।
CM नायब सिंह सैनी ने नेचर कैंप और ईको-कॉटेज का किया उद्घाटन
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने थापली में नवीनीकृत नेचर कैंप और नव-निर्मित ईको-कॉटेज का उद्घाटन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल राज्य में इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम है। थापली नेचर कैंप को पर्यावरण प्रेमियों और पर्यटकों के लिए एक आकर्षक स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है।
संसद में ओम बिरला-हरिवंश की अहम बैठक
उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ के इस्तीफे के बाद संसद भवन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश के बीच बैठक जारी है। माना जा रहा है कि यह बैठक आगामी संसद सत्र की कार्यवाही और नए राज्यसभा सभापति के चयन प्रक्रिया से जुड़े अहम मुद्दों को लेकर हो रही है। जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति बनने के बाद राज्यसभा सभापति पद रिक्त हो गया है, जिसके चलते संसद में उच्च स्तरीय राजनीतिक और प्रशासनिक हलचलें तेज हो गई हैं।
SIR पर आप सांसद संजय सिंह का हमला, बोले- "यह राजनीतिक साजिश है, बिहार में चुनाव करवाने का कोई मतलब नहीं"
आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बिहार में चल रही SIR की प्रक्रिया को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इसे "राजनीतिक साजिश" करार देते हुए चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
संजय सिंह ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि SIR एक राजनीतिक साज़िश है। हम पहले दिन से कह रहे हैं कि अगर SIR प्रक्रिया को तुरंत नहीं रोका गया, तो बिहार में चुनाव करवाने का कोई मतलब नहीं रह जाता। आप सांसद ने मांग की कि संसद में इस मुद्दे पर तुरंत चर्चा करवाई जाए और इस प्रक्रिया को पूरी तरह से रोकने की घोषणा की जाए। उन्होंने कहा कि SIR पर चर्चा होनी चाहिए और इसे तुरंत रोका जाना चाहिए। यह आम आदमी पार्टी की पहले दिन से मांग रही है।
कांग्रेस सांसद सुरजेवाला का केंद्र पर हमला-बिहार में 52 लाख वोट काटे जा रहे, क्या लोकतंत्र खत्म करना चाहती है मोदी सरकार?
कांग्रेस सांसद रांदीप सुरजेवाला ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि पहली बार ऐसा हो रहा है जब सत्तारूढ़ सरकार संसद को चलने नहीं दे रही और किसी मुद्दे पर चर्चा भी नहीं होने दे रही है। उन्होंने दावा किया कि बिहार में 52 लाख लोगों के वोट काटे जा रहे हैं। सुरजेवाला ने सवाल उठाया, "क्या यह लोकतंत्र खत्म करने की साजिश नहीं है? यह साफ दिखाता है कि यह सरकार देश में लोकतंत्र खत्म करना चाहती है। हम तो बस इस मुद्दे पर चर्चा चाहते हैं।"
कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) को लेकर संसद के भीतर और बाहर विरोध दर्ज कराया है।
राज्यसभा में पेश हुआ 'दि कैरिज ऑफ गुड्स बाय सी बिल 2025', सर्बानंद सोनोवाल ने रखा प्रस्ताव
केंद्रीय पोत परिवहन मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सोमवार को 'दि कैरिज ऑफ गुड्स बाय सी विधेयक, 2025' को राज्यसभा में विचार और पारित करने के लिए पेश किया। यह विधेयक पहले ही लोकसभा से पारित हो चुका है।
इस विधेयक का उद्देश्य समुद्री मार्ग से वस्तुओं के परिवहन से जुड़ी कानूनी प्रक्रियाओं को अद्यतन करना और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप लाना है। मंत्री सोनोवाल ने राज्यसभा में विधेयक को रखते हुए इसे समुद्री व्यापार के क्षेत्र में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
विपक्ष केवल सिर्फ शोर मचाना चाहता है: भाजपा सांसद अरुण गोविल
विपक्ष का यह बहुत ही खराब रवैया है...उन्हें इस बात की परवाह नहीं है कि संसद चलाने में कितना खर्च आता है...सरकार पहले ही कह चुकी है कि वह हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष चर्चा नहीं करना चाहता, वह सिर्फ शोर मचाना चाहता है जो बहुत शर्मनाक है: भाजपा सांसद अरुण गोविल
मानसून सत्र के बीच PM का UK दौरा, विपक्ष कर सकता है हंगामा
Parliament Monsoon Session Day 3: मानसून सत्र के बीच PM मोदी का UK दौरा, विपक्ष कर सकता है हंगामा
More From
-
Parliament Budget Session Today: पीएम मोदी ने ईंधन संकट पर दिया आश्वासन, फाइनेंस बिल पर चर्चा -
Amit Shah Meeting: बजट सत्र के बचे दिनों में विपक्ष की काट तैयार, NDA सांसदों के साथ शाह ने बनाई रणनीति -
लोकसभा में पीएम मोदी का बड़ा बयान- 'जहाजों पर हमला अस्वीकार्य, भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता' -
PM Modi ने मिडिल ईस्ट युद्ध पर दी सख्त चेतावनी, जंग जारी रही तो भुगतने पड़ेगे गंभीर दुष्परिणाम -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव?












Click it and Unblock the Notifications