Monsoon Session: राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
Parliament Monsoon Session Live Updates: संसद के मानसून सत्र का आज आखिरी दिन है। 20 जुलाई को संसद का मानसू सत्र शुरू हुआ था। मणिपुर की स्थिति पर विपक्ष की बहस की मांग को लेकर संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा में आज भी गतिरोध जारी रहने की पूरी संभावना है।
लोकसभा में गुरुवार को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हुई। इसके बाद वोटिंग में ये प्रस्ताव गिर गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदन को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
संसद के मानसून सत्र के पल-पल की अपडेट के लिए इस लाइव ब्लॉग पर बने रहें।

LIVE Feed
'विपक्ष की एक ही सोच और विचारधारा'
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विपक्ष को लेकर कहा कि विपक्ष की एक ही सोच और विचारधारा है। उनके लिए देश महत्वपूर्ण नहीं है। विपक्ष के लिए सिर्फ पार्टी और खुद का महत्व है। जो अविश्वास प्रस्ताव वे लेकर आए थे वे जनता का अविश्वास विपक्ष के प्रति है वे आज सदन में साबित हो गया।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का बयान
जिनका लक्ष्य देश का विकास करना नहीं बल्कि देश के विकास की तिजोरी को लूटना है, वो पीएम मोदी की बात नहीं सुनना चाहेंगे। वे देश के विकास को पचा नहीं पा रहे हैं, आंतरिक सुरक्षा संबंधित अमित शाह के बयान को वे नहीं पचा पा रहे हैं, वे इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं कि देश की जनता ने पीएम मोदी पर भरोसा जताया है: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी
विपक्ष को लोकतंत्र में विश्वास नहीं है- अनुप्रिया पटेल
हमारे विपक्ष के साथियों का लोकतंत्र में कोई विश्वास नहीं है। वे अविश्वास प्रस्ताव लाते हैं, अपनी बात कहते हैं लेकिन प्रधानमंत्री की बात को सुनने का धैर्य उनमें नहीं था। यह पूरे देश ने देखा है कि इनके लिए शासन, सत्ता सर्वोपरि है। अगर वे प्रधानमंत्री को सुनने का धैर्य नहीं दिखा सकते तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल
हरसिमरत कौर बादल का बयान
शिरोमणि अकाली दल सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि मुझे बाहर निकलना पड़ा। सबका साथ की बात करने का कोई मतलब नहीं है, ये बात सबको समझनी चाहिए... मणिपुर की महिलाओं को क्या संदेश दिया? अगर वे उनके साथ हैं तो उन्हें न्याय दिलाने के लिए क्या कदम उठाये गये हैं?
जदयू सांसद राजीव रंजन की प्रतिक्रिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो भी बोल रहे थे वह उनकी हताशा और घबराहट का प्रतीक था। वह नये गठबंधन से अपनी घबराहट जाहिर कर रहे थे। उन्होंने भारत के उस प्रमुख मुद्दे पर एक शब्द भी नहीं कहा जो मणिपुर 3 मई से जल रहा है। हम 1 घंटे 45 मिनट तक सुनते रहे लेकिन उन्होंने इस बारे में एक शब्द भी नहीं कहा। वह नए गठबंधन के बारे में बात करते रहे: जदयू सांसद राजीव रंजन (ललन) सिंह
रंजन चौधरी के निलंबन पर गौरव गोगोई का बयान
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि डेरेक ओ'ब्रायन की निलंबन प्रक्रिया, लोकसभा में AAP सांसद (सुशील कुमार रिंकू) का निलंबन और अब कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी की निलंबन प्रक्रिया बीजेपी आवाज उठाने के लिए I.N.D.I.A. के लिए बाधाएं पैदा कर रही है, लेकिन हम पीछे नहीं हटेंगे, हम आगे बढ़ेंगे और साथ मिलकर काम करेंगे। हम अपने अधिकारों और लोगों के मुद्दों के लिए आवाज उठाएंगे।"
प्रस्ताव लाने वालों को कहा धन्यवाद
पीएम ने कहा कि इस देश में मणिपुर से भी ज्यादा गंभीर समस्याएं हुईं, लेकिन हमने मिलकर रास्ते निकाले। वहां पर जो हुआ दुखद है, लेकिन वहां पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। मैं प्रस्ताव लाने वाला का आभार व्यक्त करता हूं, जिसकी वजह से मुझे बोलना का मौका मिला।
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications