Sansad Mein Aaj Kya Hua: भारी हंगामे के बीच 2 विधेयक पारित, SIR पर चर्चा के लिए अड़े विपक्षी दल

Sansad Mein Aaj Kya Hua: संसद के दोनों सदनों में बुधवार को भी जमकर हंगामा हुआ। मानसून सत्र की शुरुआत से ही विपक्ष के हंगामे की वजह से संसद का कार्यकाल बाधित हो रहा है। विपक्षी सांसद बिहार में वोटर लिस्ट संशोधन (SIR) के मुद्दे पर हंगामा कर रहे हैं। हालांकि, लगातार गतिरोध के बावजूद पिछले दो दिनों से सदन में बिल पारित कराया गया है। बुधवार को दो अहम विधेयक पारित कराए गए।

लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच वाणिज्य पोत परिवहन विधेयक, 2024 पर चर्चा हुई और पास कराया गया। राज्यसभा में विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच समुद्र द्वारा माल वहन विधेयक, 2025 पर चर्चा हुई और उसे पारित भी किया गया। लोकसभा में केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने सांसदों के सवालों के भी जवाब दिए।

Sansad Mein Aaj Kya Hua

Sansad Mein Aaj Kya Hua: दिन भर की हलचल

Rajya Sabha में फिर खड़गे और नड्डा में हुई तकरार

राज्यसभा में एक बार फिर विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता सदन जेपी नड्डा के बीच तीखी झड़प हुई। पहले खड़गे उठे और उन्होंने पीठासीन उपसभापति पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए विपक्षी सदस्यों के प्रतिनिधित्व का आग्रह किया। खड़गे के इतना कहते ही जेपी नड्डा उठे और उन्होंने कहा कि जो भी सदन में उपद्रव कर रहे हैं, उन्हें प्वाइंट ऑफ ऑर्डर उठाने का कोई हक नहीं है।

यह भी पढ़ें: सूटकेस, फार्महाउस और संसद सौदा! जब सरकार बचाने के बदले मिली थी घूस, शिबू सोरेन की विरासत का सबसे काला अध्याय

लोकसभा की कार्यवाही शुरू होती ही स्थगित हुई

लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद स्पीकर ओम बिड़ला ने सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। इसके बाद जब दोबारा सदन की कार्यवाही शुरू हुई, तो फिर हंगामा होने लगा। लोकसभा को दोबारा स्थगित करना पड़ा। दोपहर 2 बजे जब कार्यवाही फिर से शुरू हुई तो एक विधेयक चर्चा के लिए रखा गया और पारित भी किया गया। लोकसभा में विपक्षी सांसद SIR पर चर्चा की मांग करने लगे और हंगामा बढ़ता देख गुरुवार सुबह 11 बजे तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

राज्यसभा में भी लगातार हंगामे की वजह से सदन की कार्यवाही बीच में स्थगित करनी पड़ी थी। भारी शोर-शराबे के बाद सदन की कार्यवाही शुरू हुई और एक विधेयक पारित किया गया। विपक्षी दलों के लगातार हंगामे के बाद 2 बजे के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

यह भी पढ़ें: गोवा विधानसभा में इस जाति को मिला आरक्षण, सीट किया गया रिजर्व, एक साल बाद मिली संसद की मंजूरी

धराली आपदा पर सांसदों ने जताया दुख

संसद परिसर में मीडिया से बातचीत के दौरान सांसदों ने धराली हादसे पर अपनी चिंता जाहिर की। उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा, 'यह हादसा दुखद है, लेकिन प्रशासन और सरकार पूरी सतर्कता के साथ राहत और बचाव कार्य में जुटा है। सरकार सड़क खोलने का प्रयास कर रही है।' बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने भी इस हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि सभी पीड़ित परिवारों के लिए मेरी प्रार्थना, रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। हम सबको ऐसे वक्त में उत्तराखंड के लोगों के लिए प्रार्थना करनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+