'संसद एक संयुक्त इकाई, राष्ट्रपति इसके प्रमुख', उद्घाटन समारोह में क्यों शामिल नहीं हुए, बोले सीताराम येचुरी

Sitaram Yechury on Parliament Inauguration: सीताराम येचुरी ने बताया कि उन्होंने नई संसद के उद्घाटन समारोह में क्यों शामिल नहीं हो रहे। उन्होंने कहा कि संसद एक संयुक्त इकाई है। जिसके प्रमुख राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू है।

सीताराम येचुरी

Sitaram Yechury on Parliament Inauguration: नए संसद भवन का उद्घाटन रविवार को पीएम मोदी करने जा रहे हैं। इस उद्घाटन समारोह में करीब 20 विपक्षी दल शामिल नहीं होने का फैसला किया है। इस बीच भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि न केवल भाकपा (CPI) बल्कि 19 विपक्षी दल इस समारोह का बहिष्कार कर रहे हैं।

सीताराम येचुरी ने कहा कि संसद एक संयुक्त इकाई है, जिसके प्रमुख भारत के राष्ट्रपति हैं। प्रधानमंत्री केवल सरकार के एक नेता हैं। भारत के संविधान का सम्मान करते हुए राष्ट्रपति को नई संसद का उद्घाटन करना चाहिए। पीएम के बदले अगर राष्ट्रपति नए संसद भवन का उद्घाटन करते तो सभी विपक्षी दल समारोह में शामिल होते।

वहीं, इस बीच अभिनेता से नेता बने कमल हासन ने कहा कि हम इस समारोह में शामिल होंगे। कहा कि राष्ट्र हित में हमने इस समारोह में शामिल होने का फैसला किया है। लेकिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रित नहीं करने और उद्घाटन में विपक्षी दलों को शामिल नहीं करने पर मेरी असहमति है। इस असहमति के बाद भी हम उद्घाटन समारोह में शामिल हो रहे हैं।

Recommended Video

      New Parliament Building: Shafiqur Rahman Burq ने Sengol को लेकर दिया ऐसा बयान | वनइंडिया हिंदी

      कमल हासन ने कहा कि राष्ट्रीय गौरव का यह क्षण राजनीतिक रूप से विभाजनकारी हो गया है। मैं अपने प्रधान मंत्री से एक सीधा प्रश्न पूछता हूं कि कृपया देश को बताएं कि राष्ट्रपति को हमारी नई संसद के उद्घाटन में क्यों शामिल नहीं होना चाहिए? मुझे कोई कारण नहीं दिखता कि भारत के राष्ट्रपति को इस ऐतिहासिक अवसर का हिस्सा क्यों नहीं होना चाहिए।

      वहीं शरद पवार ने नए संसद भवन के उद्घाटन से दूर रहने के विपक्षी दलों के फैसले का बचाव किया है। शरद पवार ने कहा कि इस पर सांसदों को भरोसे में नहीं लिया गया। उन्होंने कहा कि नई संसद का उद्घाटन पीएम मोदी के बजाय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को करना चाहिए। हमसे उद्घाटन के बारे में सलाह नहीं ली गई। मानदंडों के अनुसार, भारत के राष्ट्रपति हर साल संसद के पहले सत्र को संबोधित करते हैं। इसलिए यह स्पष्ट है कि राष्ट्रपति को नए भवन का उद्घाटन करना चाहिए।

      यह भी पढ़ें- 'सांसदों को भरोसे में नहीं लिया', नई संसद के उद्घाटन से दूर रहने वाले विपक्षी दलों के फैसले पर बोले शरद पवार

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+