Parliament Budget Session Day 13 Highlights: आखिरी दिन भी भारी हंगामा, लोकसभा में गूंजा कफ सिरप का मुद्दा
Parliament Budget Session Day 13 Highlights: संसद के बजट सत्र 2026 का पहला हिस्सा समाप्त हो गया है। इस बार दोनों सदन में जमकर हंगामा और बवाल हुआ। विपक्षी सांसदों के लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी से लेकर पीएम मोदी पर हमले की कोशिशों के आरोपों की वजह से सदन का कामकाज बाधित होता रहा। शुक्रवार को भी लोकसभा में कफ सिरप से हुई मौत की वजह से हंगामा होता रहा।
इस सत्र में लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के भाषण और पूर्व आर्मी चीफ की अप्रकाशित किताब के मुद्दे पर खूब बवाल हुआ। विपक्ष के हंगामे की वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण भी लोकसभा में नहीं हो सका। अब दोनों सदनों की कार्यवाही 9 मार्च से फिर शुरू होगी।

Budget Session Day 13 Highlights: कफ सिरप से मौत के मुद्दे पर हंगामा
कांग्रेस सांसद उज्ज्वल रमण सिंह ने कोडीन कफ सिरप से मौतों का मुद्दा उठाया गया। प्रश्नकाल के दौरान इस सवाल का स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने जवाब दिया। उनके जवाब के बाद जोरदार हंगामा हो गया और पीठासीन अधिकारी संध्या राय के बार-बार निर्देश के बावजूद विपक्षी सांसद अपनी सीट पर नहीं लौटे। इस बवाल के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।
- संसद में विपक्षी सांसदों ने कफ सिरप से हुई मौत की CBI जांच और मुआवजे की मांग करते हुए हंगामा किया। कफ सिरप के कारण मध्य प्रदेश और यूपी में कई बच्चों की मौत हुई है। इसकी सीबीआई जांच कराने और पीड़ित परिवारों को मुआवजे की मांग से संबंधित प्रश्न का सरकार की ओर से जेपी नड्डा ने जवाब दिया।
लोकसभा में पूर्व सांसद को श्रद्धांजलि के साथ ही हंगामा शुरू हो गया। कुछ ही मिनट में सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। 12 बजे कार्यवाही जब दोबारा शुरू हुई, तो पीठासीन संध्या राय ने लिस्टेड बिजनेस लिए। लिस्टेड बिजनेस लिए जाने के बाद सदन की कार्यवाही 9 मार्च को 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
Parliament Budget Session Day 13: राज्यसभा में विपक्ष का प्रदर्शन
- राज्यसभा में प्रश्नकाल के बाद सभापति सीपी राधाकृष्णन ने प्रश्नकाल के बाद कार्यवाही 9 मार्च, 11 बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी। राज्यसभा में भी विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन और हंगामा जारी रहा । इसके साथ ही संसद के चालू बजट सत्र का पहला हाफ समाप्त हो गया है। इस सत्र के ज्यादातर दिन हंगामे की ही भेंट चढ़ गए।












Click it and Unblock the Notifications