संसद पर आतंकी हमले के 19 साल, उपराष्ट्रपति, पीएम मोदी ने शहीदों को किया याद
नई दिल्ली। देश के लोकतंत्र के मंदिर संसद पर आज से 19 साल पहले आतंकी हमला हुआ था। आज के ही दिन 2001 में आतंकियों ने संसद भवन पर आतंकी हमला किया था। संसद की सुरक्षा करते हुए कई सुरक्षाकर्मियों की जान चली गई थी। सुरक्षाकर्मियों की शहादत पर आज उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी संसद पर आतंकी हमले को याद करते हुए सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि दी।
Recommended Video

संसद पर हुए हमले को याद करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हमले को कायराना हरकत बताते हुए कहा कि हम इस कायराना हरकत को कभी नहीं भुलाएंगे, हमारी संसद पर आज के ही दिन 2001 में हमला किया गया था। हम अपने उन साहसी लोगों के अदम्य ताकत और बलिदान को कभी नहीं भुला सकते हैं जिन्होंने संसद की सुरक्षा में अपनी जान दे दी, भारत इन लोगों का हमेशा शुक्रगुजार रहेगा।
बता दें कि 13 दिसंबर 2001 में पाकिस्तान ने देश की संसद पर यह प्रायोजित हमला कराया था, जिसमे लश्कर ए तैयबा के पांच आतंकी शामिल थे। इन आतंकियों ने आज के ही दिन संसद के भीतर घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थी। इन लोगों ने सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए संसद परिसर के भीतर घुसने में सफलता हासिल की थी। इस दौरान इन आतंकियों का सामना करते हए दिल्ली पुलिस के पांच जवान, सीआरपीएख की महिला सुरक्षाकर्मी शहीद हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications