प्रियंका की शादी के लिए परिणीति ने की तैयारी, जूता चुराई में जीजा निक से मांगेंगी इतने करोड़

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अगले महीने शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की शादी जोधपुर के उमेद भवन पैलेस में होगी, जिसके लिए तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। प्रियंका की चचेरी बहन परिणीति चोपड़ा अपनी बहन की शादी को लेकर काफी उत्साहित हैं।

Priyanka Chopra

नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अगले महीने शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की शादी जोधपुर के उमेद भवन पैलेस में होगी, जिसके लिए तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। प्रियंका की चचेरी बहन परिणीति चोपड़ा अपनी बहन की शादी को लेकर काफी उत्साहित हैं। परिणीति ने तो अपने होने वाले जीजा निक जोनस से जूता-चुराई की बात भी कर ली है और इसमें वो निक की अच्छी जेब ढीली करने वाली हैं। परिणीति ने जूता-चुराई के लिए निक जोनस के सामने भारी-भरकम डिमांड रखी है।

परिणीति चोपड़ा ने जूता चुराई में मांगे डॉलर

परिणीति चोपड़ा ने जूता चुराई में मांगे डॉलर

प्रियंका-निक की शादी की तैयारियां शुरु होते ही परिणीति चोपड़ा ने साली होने का फर्ज निभाना शुरू कर दिया है। साली होने के नाते परिणीति ने पहले ही निक के सामने जूता-चुराई की रकम रख दी है और उन्होंने कुछ ऐसा-वैसा नहीं, बल्कि डॉलर्स में पैसे मांगे हैं। परिणीति ने निक जोनस से जूता-चुराई में 5 मिलियन डॉलर मांगे हैं, यानि की पूरे 37 करोड़ रुपये। बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में परिणीति ने बताया, 'मैं परसो रात को ही निक के साथ बैठी थी और मैं उसे बोल रही थी कि हमें फाइनल रकम लॉक करनी है।'

37 करोड़ के बदले 10 डॉलर देंगे निक?

37 करोड़ के बदले 10 डॉलर देंगे निक?

परिणीति ने कहा, 'तो मैंने बोला 5 मिलियन डॉलर, तो उसने कहा 'ओके, मैं तुम्हें 10 डॉलर दूंगा।' तो आप देख सकते हैं कि अभी रकम आना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन मैं बहुत-बहुत पैसे लेने वाली हूं क्योंकि मुझे उनकी फेवरेट साली बनना है।' अब परिणीति को जूता-चुराई में कितनी रकम मिलेगी, ये तो प्रियंका की शादी में ही पता चलेगा। खबरों की मानें तो प्रियंका और निक जोधपुर के उमेद भवन पैलेस में शादी करेंगे। दोनों की शादी का कार्यक्रम 30 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच चलेगा। 2 दिसंबर को सात फेरों की रस्म होगी।

प्रियंका-निक की शादी में शामिल होंगे 200 मेहमान

प्रियंका-निक की शादी में शामिल होंगे 200 मेहमान

कहा जा रहा है कि प्रियंका की शादी काफी धूमधाम से होगी और इसमें करीब 200 गेस्ट के आने की उम्मीद है। एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक दोनों निक के भाई जो जोनस और उनकी मंगेतर सोफी टर्नर से पहले शादी के बंधन में बंध जाएंगे। नवंबर में शादी से पहले प्रियंका इस महीने न्यूयॉर्क में अपने दोस्तों के लिए एक ब्राइडल शॉवर भी रखेंगी, जिसमें उनके हॉलीवुड के दोस्तों के पहुंचने की उम्मीद है।

जुलाई में सगाई और अगस्त में हुआ था रोका

जुलाई में सगाई और अगस्त में हुआ था रोका

प्रियंका और निक ने पिछले साल एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। दोनों मेट गाला के रेड कार्पेट पर साथ में आए थे जिसके बाद उनकी डेटिंग की खबरें आनी शुरू हुई थीं। शुरुआत में प्रियंका ने इन खबरों का खंडन किया था, लेकिन फिर इस साल मई में दोनों की साथ में आई तस्वीरों ने इस रिश्ते को कंफर्म कर दिया। इसके बाद निक ने इस साल प्रियंका के जन्मदिन पर लंदन में उन्हें प्रपोज किया और दोनों ने सगाई कर ली। दोनों ने इसके बाद अगस्त में पारंपरिक पंजाबी रीति-रिवाज से रोका किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+