परेश रावल ने ट्वीट कर पूछा-म्यांमार से चीन महज 2 किमी, फिर भी भारत क्यों आना चाहते हैं रोहिंग्या
परेश रावल ने रोहिंग्या को लेकर किया सवाल, पूछा भारत क्यों आना चाहते हैं
नई दिल्ली। देशभर में नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी का विरोध प्रदर्शन हो रहा है। उग्र प्रर्दशनकारी सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। हिंसा पर उतर आए प्रदर्शनकारी किसी की सुनने को तैयार नहीं है। इस कानून को लेकर बॉलीवुड भी दो खेमे में बंट चुका है। एक खेमा जो नागरिकता कानून के समर्थन में है तो वहीं दूसरा पक्ष इस बिल के विरोध में।

ट्वीट के आगे उन्होंने इसका जवाब भी लिखा। उन्होंने लिखा कि क्योंकि भारत से भिन्न चीन में कोई भी बुद्धिजीवी और राष्ट्र विरोधी नहीं है, जो शरणार्थी रोहिंग्या का समर्थन करते हैं। उनका ये ट्वीट खूब वायरल हो रहा है। इससे पहले परेश रावल ने एनआरसी को लेकर भी एक ट्वीट किया था।
हालांकि इस ट्वीट को लेकर वीजे निखिल चिनापा ने परेश रावल को ट्रोल करने की कोशिश की और उन्हें इडियट कह दिया। निखिल चिनापा ने ट्वीट कर जवाब देते हुए लिखा कि क्या यह आदमी कभी स्कूल गया था? क्या उसे यह भी पता है कि भारत और उसके पड़ोसियों का नक्शा कैसा दिखता है? #idiotalert म्यांमार मिजोरम, अरुणाचल, नागालैंड और मणिपुर के साथ सीमा साझा करता है। इसके बाद ट्वीट्स की बाढ़ आ गई। खबर लिखे जाने तक 15000 लोग इस ट्वीट को रीट्वीट कर चुके हैं। वहीं 45000 लोगों ने इसे लाइक किया है।












Click it and Unblock the Notifications