एक्टर परेश रावल होंगे नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के नए चेयरमैन, संस्कृति मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

नई दिल्ली। बॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता परेश रावल नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) के नए चेयरमैन चुने गए हैं। संस्कृति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने गुरुवार को ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, 'प्रख्यात कलाकार परेश रावल जी को महामहिम राष्ट्रपति द्वारा एनएसडी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी प्रतिभा का लाभ देश के कलाकारों एवं छात्रों को मिलेगा। हार्दिक शुभकामनाएं।'

Paresh Rawal appointed as the new Chairman of National School of Drama (NSD)

बता दें कि 65 वर्षीय अभिनेता परेश रावल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की टिकट से अहमदाबाद ईस्‍ट संसदीय क्षेत्र से सांसद भी रह चुके हैं। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) के अध्यक्ष के तौर पर उनकी नियुक्ति देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने की है। बता दें कि बॉलीवुड में अभिनेता परेश रावल का बहुत बड़ा योगदान रहा है, उन्होंने कई हिट फिल्में दी है। इसके साथ ही परेश रावल पद्मश्री, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के साथ कई अन्य अवार्ड भी जीत चुके हैं।

National School of Drama

परेश रावल के एनएसडी के चेयरमैन चुने जाने की जानकारी केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने दी है। उन्होंने इस नई जिम्मेदारी के लिए बॉलीवुड अभिनेता को शुभकामनाएं भी दी हैं। बता दें कि परेश रावल से पहले एनएसडी के प्रमुख मशहूर राजस्थानी कवि अर्जुन देव चरण सिंह संभाल हुआ करते थे। अर्जुन देव को यह जिम्मेदारी साल 2018 में सौंपी गई थी। अब परेश रावल के अध्यक्ष चुने जाने पर उन्हें बॉलीवुड और राजनीतिक जगत से ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं।

एनएसडी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी परेश रावल को शुभकामनाएं दी गई हैं। 'एनएसडी ने लिखा, हमें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि भारत के माननीय राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रसिद्ध अभिनेता और पद्म श्री परेश रावल को एनएसडी के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है। एनएसडी परिवार इस लेजंड का स्वागत करता है, वह अपने मार्गदर्शन में एनएसडी को नई ऊंचाई पर पहुंचाएं।'

यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस से बचाव के लिए एप्पल ने अपने कर्मचारियों के लिए बनाए खास फेस मास्क, जानिए खूबियां

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+