पैरा एथलीट खिलाड़ी ने सुविधाओं को लेकर उठाया सवाल तो मदद के बजाए खेलने से रोक दिया

नई दिल्ली। देश के पैरा एथलीट सुवर्णा राज ने खिलाड़ियों को मिल रही सुविधाओं को लेकर एक बार फिर से सवाल उठाया है। सुवर्णा ने पंचकुला में खेले जा रहे 18वीं नेशनल पैरा एथलिटिक्स चैंपियनशिप में दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए कई गई व्यवस्था को लेकर सवाल किया है। सुवर्णा ने अधिकारियों की पोल खोलते हुए अपनी बात ट्विटर के जरिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तक पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन उनकी ये कोई उनके लिए ही घातक साबित हो गई।

Para-athlete Suvarna Raj rues lack of proper facilities at Panchkula meet

मदद के बजाए अधिकारियों ने उन्हें खेलने से रोक दिया। सुवर्णा ने ट्विटर के जरिए पंचकुला में पैरा एथलीट खिलाड़ियों के लिए कई गई खराब व्यवस्था की पोल खोलते हुए पीएम से मदद मांगी, लेकिन मदद के बजाए उन्हें खेल में हिस्सा बनने से ही रोक दिया गया। उन्होंने इस बात की जानकारी भी ट्विटर के जरिए लोगों को दी है। उन्होंने लिखा है कि पीसीआई अधिकारियो ने मुझे खेलने से रोक दिया, क्योंकि मैंने पंचकुला में दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए की गई खराब व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाई। उन्होंने लिखा कि मैं पीएम मोदी से मिलना चाहती हूं, क्योंकि पैरालम्पिक कमीशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष राव इंद्रजीत सिंह और राज्यवर्धन राठौर पैरा एथलीट से मुलाकात नहीं करते हैं

हालांकि सुवर्णा ने कहा है कि वो हार नहीं मानेंगी और इसके खिलाफ शिकायत करेंगी गौरतलब है कि सुवर्णा के पति प्रदीप राज ने भी पैरा एथलीट को मिलने वाली सुविधाओं में अनियमिताओं के खिलाफ आवाज उठाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+