Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Pappu Yadav Controversial Statement: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को सांसद पप्पू यादव ने ये क्या कह दिया!

Pappu Yadav Controversial Statement: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव एक बार फिर चर्चा में हैं। अक्सर बीजेपी नेताओं पर तीखे हमले बोलने वाले सांसद ने इस बार केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के लिए विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बेगूसराय से सांसद और केंद्रीय मंत्री सिंह पर तीखी और विवादित टिप्पणी की है। पप्पू यादव की इस पोस्ट के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। सांसद ने गिरिराज सिंह पर निशाना साधते हुए अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया।

पप्पू यादव ने अपने पोस्ट में गिरिराज सिंह के लिए सुअर सिंह शब्द का प्रयोग किया है। हालांकि, सांसद ने यह स्पष्ट नहीं किया कि गिरिराज सिंह के किस बयान या किस मुद्दे को लेकर उनकी नाराजगी सामने आई है। पोस्ट में किसी विशेष घटना या टिप्पणी का सीधा जिक्र नहीं किया गया है।

Pappu Yadav Controversial Statement

Pappu Yadav Controversial Statement: गिरिराज पर भड़के पप्पू

माना जा रहा है कि यह प्रतिक्रिया गिरिराज सिंह की हालिया बयानबाजी से जुड़ी हो सकती है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कुछ दिन पहले बेगूसराय में महागठबंधन को लेकर तंज कसते हुए कहा था कि चुनाव के समय सभी नेता राहुल गांधी के आसपास नजर आते हैं, लेकिन बाद में कोई साथ नहीं देता। इसके अलावा उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी संविधान विरोधी होने का आरोप लगाया था और ईडी से जुड़े एक मामले को लेकर तीखी टिप्पणी की थी।

Pappu Yadav Post: पप्पू के पोस्ट पर भी प्रतिक्रियाओं का दौर

पप्पू यादव के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। कई यूजर्स ने सांसद की भाषा और शब्दों को लेकर आपत्ति जताई है। कुछ लोगों का कहना है कि सार्वजनिक जीवन में नेताओं को मर्यादित भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि इस तरह की भाषा एक जनप्रतिनिधि को शोभा नहीं देती। फिलहाल पप्पू यादव की इस टिप्पणी को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है और माना जा रहा है कि आने वाले समय में इस पर और प्रतिक्रियाएं देखने को मिल सकती हैं।

Giriraj Singh ने अब तक नहीं दी प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर मुखर रहनेवाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने फिलहाल इस पूरे विवाद पर प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि, माना जा रहा है कि इस बयान के बाद राजनीतिक संग्राम शुरू हो सकता है। दोनों दिग्गज नेता बिहार से आते हैं। पप्पू यादव बीजेपी ही नहीं आरजेडी और तेजस्वी यादव पर भी अक्सर हमलावर रहते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+