Panjab: फिरोजपुर में बीएसएफ ने एके-47 राइफल के साथ बैग बरामद किया
Punjab: सीमा सुरक्षा बल ने गुरुवार को पंजाब के फिरोजपुर जिले में हथियारों से भरा एक बैग बरामद किया।बीएसएफ ने हथियारों और गोला-बारूद से युक्त जीरो लाइन के पास तलाशी के दौरान ये बैग बरामद किया है। जिसमें 6 खाली मैगजीन के साथ 3 एके 47 राइफल,3 पिस्तौल, 200 राउंड गोला बारूद बरामद किए हैं।

बता दें पंजाब सीमा पर अभी 17 अक्टूबर कोबीएसफ ने एक ड्रोन मार गिराया था। पंजाब के अमृतसर के ऑक्टा-कॉप्टर रानिया सीमा निगरानी चौकी क्षेत्र में ये ड्रोन बीएसफ जवानों ने मार गिराया था।
वहीं इसके पहले सीमा पर 12 किलो वजनी पाकिस्तानी ड्रोन से हेरोइन के दो पैकेट भी बरामद हुए थे।
खबरों के अनुसार पाकिस्तानी तस्कर इन ड्रोन के जरिए हथियार भेजने का हो सकता है प्रयास किया है। वहीं ऐसा ही बैग जीरो कंट्रोल लाइन पर गुरुवार को मिला। जिसमें गोला बारुद और असलहें मिले। हालांकि बीएसफ जांच कर रही है कि ये बैग कहां से वहां पहुंचा है।
गौरतलब है कि सीमा पर जबरदस्त चौकसी के बावजूद 191 ड्रोनों में से 171 पंजाब सेक्टर से भारतीय क्षेत्र में घुसे। वहीं 20 को जम्मू सेक्टर में देखा गया। जो सात ड्रोन को मार गिराया गया उनमें पंजाब के अमृतसर, फिरोजपुर और अबोहर क्षेत्र में वो देखे गए थे।












Click it and Unblock the Notifications