बीजेडी में वीके पांडियन के शामिल होने के बाद ओडिशा में चर्चा तेज, Pandian4NaveenOdisha ट्रेंड कर रहा
ओडिशा में वीके पांडियन के राजनीति में कदम रखने बाद हैशटैग Pandian4NaveenOdisha सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। दरअसल, बीजेडी अध्यक्ष नवीन पटनायक ने आधिकारिक तौर पर पांडियन को बीजू जनता दल में शामिल किया, जिसके बाद से राज्य में बीजू जनता दल के बढ़े कुनबे को लेकर चर्चा तेज हो गई। हालांकि इस बीच विपक्षी दलों ने सवाल भी खड़े किए हैं। इस बीच नेटिजंस से बीजेडी में वीके पांडियन की एंट्री पर सकारात्मक बदलाव आने की उम्मीद की है।
वीके पांडिन के बीजेडी ज्वॉइन करने पर लगातार उन्हें बधाईयां मिल रही हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि बीजेडी को पांडियन का साथ एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। आगामी चुनावों में अब बीजडी की चुनौतियों का समाधान करने और राज्य में सकारात्मक बदलाव लाने की क्षमता बढ़ जाएगी।

सोशल मीडिया पर पांडियन को बधाई देते हुए एक यूजर ने लिखा, "वीके की अथक दृष्टि से परिवर्तनकारी परिवर्तन हुए हैं और वह अब बीजेडी में शामिल होकर एक नया अध्याय जोड़ रहे हैं। पांडियन नवीन ओडिशा के निरंतर विकास के लिए काम कर रहे हैं। ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री नवीन पटनायक ने लगातार दूरदर्शी नेतृत्व दिखाया है।"
जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा, "वीके पांडियन को शुभकामनाएं और बधाई। उन्होंने हाल ही में लोगों की सेवा करने के लिए सरकारी नौकरी छोड़ दी थी, लेकिन अब वह लोगों के करीब काम करने के लिए बीजद में शामिल हो गए हैं। ओडिशा के परिवर्तन में उनका योगदान टीम के लिए अद्वितीय रहेगा।"
एक दूसरे सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, "बीजेडी में शामिल होने पर श्री वीके पांडियन को हार्दिक बधाई। मुख्यमंत्री की 5T पहल और शासन मॉडल को लागू के पांडियन के प्रयास और पार्टी के प्रति पांडियन की प्रतिबद्धता पूरी तरह से मेल खा सकते हैं।"












Click it and Unblock the Notifications