पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनावों की तारीख का ऐलान, पुलिस की ही निगरानी में होगा चुनाव
कोलकाता। पश्चिम बंगाल चुनाव आयोग ने राज्य में पंचायत चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। बता दें कि राज्य के 20 जिलों में होने वाले पंचायत चुनाव तीन चरणों में किए जाएंगे। इन जिलों में क्रमशः 1,3 और 5 मई को होगा। इसके साथ ही 8 मई को परिणाम आ जाएंगे। बता दें कि इससे पहले 21 मार्च को राज्य चुनाव आयुक्त एके सिंह ने बैठक की थी। इस बैठक में 20 जिलों के जिला पंचायत व ग्रामीण विकास अधिकारी शामिल हुए थे।

राज्य चुनाव आयोग ने सरकार से 362 पर्यवेक्षक भी मांगे हैं। उसकी मंशा है कि वो सभी ब्लॉक में पर्यवेक्षक तैनात कर सके। 21 मार्च को हुई बैठक के बाद 23 मार्च यानी शुक्रवार को आयोग ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा और कानून व्यवस्था के मसलों पर विचार विमर्श किया था। आयोग अर्धसैनिक बलों की मौजूदगी में चुनाव कराना चाहता है लेकिन राज्य सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि चुनाव पुलिस की निगरानी में हो।
माना जा रहा है कि यह चुनाव विरोधी दल भारतीय जनता पार्टी और सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस के लिए आगामी विधानसभा चुनावों के लिए लिटमस टेस्ट है।












Click it and Unblock the Notifications