Panama Paper Leak: अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय पर शिकंजा कसने की तैयारी में ED
नई दिल्ली। Panama Paper Leak Case में प्रवर्तन निवेदशालय अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या रॉय पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रहा है। निदेशालय ने इस मामले में दोनों से कागजात जमा कराने को कहा था जो उन्होंने मंगलवार को जमा किए। अब इस मामले में ईडी जल्द ही उन्हें समन जारी कर सकती है।

बता दें कि ईडी ने अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या रॉय को 2004 के बाद से विदेशों में भेजे गए धन के बार में जानकारी जमा करने को कहा था। मंगलवार को बच्चन परिवार ने इस संबंध में ईडी में अपने कागजात भिजवाए। ईडी अब इन कागजातों की जांच में जुट गई है।
ये भी पढें- उन भारतीयों का क्या हुआ, जिनका पनामा लीक में आया था नाम
ईडी के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक जांच के बाद ईडी अमिताभ और ऐश्वर्या रॉय को समन जारी कर सकती है। बता दें कि पिछले साल पनामा की एक लॉ फर्म मोसेक फोंसेका डेटा लीक हो गया था। इसमें भारत समेत दुनिया के बहुत सारे लोगों का नाम शामिल था। इन लोगों पर इस फर्म की मदद से टैक्स में धोखाधड़ी का आरोप लगा था। हालांकि, अमिताभ बच्चन इन आरोपों को खारिज कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications