#AtishiVsGambhir: गंभीर के सपोर्ट में आए हरभजन और लक्ष्मण,आतिशी पहुंचीं महिला आयोग

Recommended Video

    Gautam Gambhir को Atishi Marlena मामले में Cricket Stars ने किया Support | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली केवल पारे के कारण ही नहीं बल्कि नेताओं के बयानों की वजह से भी उबल रही है, गुरुवार को यह उबाल उस वक्त और तेज हो गया जिस वक्त AAP नेता और पूर्वी दिल्ली से लोकसभा प्रत्याशी आतिशी ने हाल ही में क्रिकेटर से राजनेता बने गौतम पर गंभीर आरोप लगाए, आतिशी का कहना है कि भाजपा प्रत्याशी गौतम गंभीर पर उनके खिलाफ अभद्र पर्चे बांट रहे हैं, और यह बात कहते हुए आतिशी प्रेस कॉन्फ्रेंस में फूट-फूट कर रो भी पड़ी, जिसके बाद जहां भाजपा और गौतम गंभीर 'आप' पार्टी और सीएम केजरीवाल पर भड़ास निकाल रहे हैं तो वहीं सोशल मिडिया पर भी आतिशी बनाम गंभीर को लेकर बहस हो रही है।

    गंभीर के सपोर्ट में आए हरभजन सिंह

    लेकिन इस बहस के बीच में अब कूद पड़े हैं भारत के स्टार क्रिकेटरों में से एक और गौतम गंभीर के साथी हरभजन सिंह, जिन्होंने आज ट्वीट किया है कि मैं कल (गुरुवार) गौतम गंभीर से जुड़े एक मामले को सुनकर स्तब्ध हूं, मैं उसे बहुत अच्छे से जानता हूं, वह कभी किसी महिला के खिलाफ गलत नहीं बोल सकता है, वह जीते या हारे यह अलग मामला है लेकिन यह आदमी इन सबसे ऊपर है, जो कुछ भी कहा जा रहा है लो गलत है।

    वीवीएस लक्ष्मण ने भी किया Tweet

    हरभजन के बाद भारत के स्टार क्रिकेटरों में से एक वीवीएस लक्ष्मण ने भी गंभीर के लिए ट्वीट किया है और कहा है कि गंभीर को दो दशकों से जानता हूं और हैरान हूं कि उसे लेकर इस तरह की बकवास हो रही है, वो बिल्कुल ऐसा नहीं है।

    आतिशी पहुंची महिला आयोग

    आतिशी पहुंची महिला आयोग

    आपको बता दें कि पूर्वी दिल्ली से आप प्रत्याशी आतिशी ने दिल्ली महिला आयोग में जाकर गौतम गंभीर की शिकायत की है, दोपहर 12 बजे के करीब महिला आयोग की चीफ स्वाति मालीवाल को गंभीर के खिलाफ शिकायत का पत्र सौंपा।

    आतिशी ने लगाए गौतम पर 'गंभीर' आरोप

    अपनी शिकायत में आतिशी ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि इस मामले के पीछे गौतम गंभीर हैं और वही एक महिला के खिलाफ नफरत भरा दुष्प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी और गौतम गंभीर एक सशक्त महिला के खिलाफ ऐसा कर सकते हैं तो वह अन्य महिलाओं की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित करेंगे, देश को खुद सोचना चाहिए कि वो किसे चुने और किसे नहीं।

    अगर मेरे अपराध सिद्ध हो जाएं तो मैं राजनीति ही छोड़ दूंगा-गौतम गंभीर

    अगर मेरे अपराध सिद्ध हो जाएं तो मैं राजनीति ही छोड़ दूंगा-गौतम गंभीर

    आतिशी के सारे आरोपों को गलत बताते हुए गौतम गंभीर ने कहा कि यह सब लोग सत्ता पाने के लिए इस हद तक गिर जाएंगे, यह मैंने कभी सोचा ही नहीं थी, शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए गौतम गंभीर ने कहा कि आज अच्छे लोग राजनीति में नहीं आना चाहते हैं, क्योंकि वह अरविंद केजरीवाल जैसे लोगों के सामने खड़े नहीं होना चाहते हैं, केजरीवाल लगातार संक्रीण मानसिकता की राजनीति को बढ़ावा दे रहे हैं, इन लोगों ने हद पार कर दी है, अगर मेरे अपराध सिद्ध हो जाएं तो मैं राजनीति ही छोड़ दूंगा लेकिन अगर वो गलत साबित होते हैं तो क्या वो राजनीति छोड़ देंगे?

    आम आदमी पार्टी ने लगाए भाजपा प्रत्याशी पर ये आरोप

    आम आदमी पार्टी ने लगाए भाजपा प्रत्याशी पर ये आरोप

    गौरतलब है कि गुरुवार को आम आदमी पार्टी ने एक प्रेस वार्ता की थी, जिसमें सीएम अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आप प्रत्याशी समेत आतिशी मार्लिना मौजूद थीं, प्रेस वार्ता में जमकर गौतम पर गंभीर आरोप लगे, आप का कहना है कि जो पर्चे गौतम गंभीर की ओर से बंटवाए गए हैं, उनमें लिखा है कि आतिशी ने आंध्र प्रदेश में प्राइमरी स्कूल के लिए काम किया है, प्राइमरी स्कूल के लिए काम करने वाला शख्स शिक्षा नीति कैसे तैयार कर सकता है, इसके अलावा भी अन्य कई बातों को इस पर्चे में लिखा गया है, जिसपर आम आदमी पार्टी ने आपत्ति दर्ज कराई है।

    यहां पढे़ं: लोकसभा चुनाव का विस्तृत कवरेज

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+