Pamban Bridge: वर्टिकल लिफ्ट स्पैन में आई तकनीकी गड़बड़ी, मचा हड़कंप, जानिए पूरा मामला?
Pamban Bridge: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रविवार (6 अप्रैल, 2025) को तमिलनाडु के रामेश्वरम में उद्घाटन किए गए नई पंबन रेल ब्रिज के वर्टिकल लिफ्ट स्पैन में पहली ही चाल में तकनीकी गड़बड़ी सामने आई। जिसके बाद रेल मंत्रालय में हड़कंप मच गया।
जब लिफ्ट स्पैन को नीचे किया जा रहा था, तो उसका मध्य भाग बीच में ही अटक गया, जिससे पुल टेढ़ा हो गया। हालांकि, एक वरिष्ठ रेलवे अधिकारी ने इसे केवल शुरुआती तकनीकी परेशानी बताया और कहा कि समस्या को जल्द ही ठीक कर लिया गया।

क्या हुआ था?
लिफ्ट स्पैन के पंबन साइड का हिस्सा अटक गया, जबकि मंडपम साइड नीचे की ओर चला गया, जिससे स्पैन झुका हुआ रह गया। करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद तकनीशियनों ने इसे सही स्थिति में नीचे लाया।
7 ट्रेनें नए पुल से गुजर चुकी है
हालांकि शुरुआत में इसमें गड़बड़ी की बात सामने आई। लेकिन 7 ट्रेनें, जिनमें उद्घाटन वाली रामेश्वरम-तांबरम ट्रेन भी शामिल है, सफलतापूर्वक इस पुल से गुजर चुकी हैं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की शुरुआती तकनीकी समस्याएं नई व्यवस्था में सामान्य हैं और भविष्य में इस पर और सुधार किया जाएगा।
ये भी पढ़ें Pamban Bridge: 2.07KM लंबा, 550 करोड़ लागत, ऑटोमेटिक उठ सकता है ऊपर, पंबन ब्रिज से जुड़ी हर जरूरी बात?
जानिए पुल की खास बातें?
रेलवे मंत्रालय ने इस नए ब्रिज को "इंजीनियरिंग का चमत्कार" बताया है। इस पुल का निर्माण रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) द्वारा किया गया है, जो रेल मंत्रालय के अधीन एक सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई है। पुल में 72.5 मीटर लंबा नेविगेशन स्पैन है जिसे 17 मीटर तक ऊंचा किया जा सकता है ताकि बड़े जहाज नीचे से गुजर सकें।यह नया पुल पुराने पुल की तुलना में 3 मीटर ऊँचा है, जिससे समुद्री यातायात में सहूलियत होगी।












Click it and Unblock the Notifications